'बक-बक-बक, बुढ़ापे में सिर्फ यही हो पाता है', लॉर्डस के मैदान पर एंडरसन से भिड़े कप्तान विराट कोहली
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का अभी दूसरा ही मैच खेला जा रहा है और खिलाड़ियों के बीच गर्मा-गर्मी की तस्वीरें सामने आने लगी हैं। दोनों टीमों के बीच इस गर्मागर्मी की शुरुआत लॉर्डस के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन हुई जब जसप्रीत बुमराह ने दिन के तीसरे आखिरी ओवर में जेम्स एंडरसन पर बाउंसर की बौछार कर दी। दिन का खेल खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी मैदान से वापस जाने लगे तो बुमराह ने एंडरसन से हंसकर बात करने की कोशिश की लेकिन एंडरसन भड़के हुए नजर आये काफी गलत चीजें कही।
और पढ़ें: IND vs ENG: बाउंसर छोड़ना नहीं जानते हिटमैन, पुल शॉट पर आउट हुए रोहित तो ट्विटर पर लगी क्लास
इसके बाद जब चौथे दिन का खेल शुरू हुआ तो कप्तान विराट कोहली ने यह सुनिश्चित किया कि इंग्लैंड के इस दिग्गज गेंदबाज को सही जवाब दिया। दरअसल चौथे दिन के पहले सत्र में जेम्स एंडरसन गेंदबाजी के दौरान पिच पर दौड़ते नजर आये जिसको लेकर विराट कोहली ने जवाब दिया और फिर दोनों के बीच अच्छी खासी कहा सुनी हुई।
और पढ़ें: एनालिस्ट से मांगी थी पिछले 5 सालों में आउट होने की वजह, अब लगा रहे हैं लगातार शतक

17वें ओवर में एंडरसन से भिड़े कोहली
यह घटना भारतीय टीम की दूसरी पारी के 17वें ओवर की है जब एंडरसन अपना 9वां ओवर फेंकने आये थे। ओवर की चौथी गेंद फेंकने के बाद कोहली ने जेम्स एंडरसन के पिच पर दौड़ने को लेकर अपनी नाराजगी दर्ज की जिसके जवाब में तेज गेंदबाज ने भी कुछ कहा और यह जुबानी जंग अगली गेंद पर भी जारी रही। इस जुबानी जंग की आवाज स्टंप माइक में कैद हो गई और पेसर के स्पेल के खत्म होने के साथ ही इसका भी समापन हुआ।
स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई आवाज में विराट कोहली कहते सुनाई दे रहे हैं कि आप एक बार फिर से मेरे खिलाफ कसम खाते नजर आ रहे हो, जैसा कि बुमराह के खिलाफ खा रहे थे। आप पिच पर दौड़ नहीं सकते, यह आपके घर के पीछे का खाली आंगन नहीं है। कोहली के ऐसा कहने पर एंडरसन ने भी उन्हें कुछ कहा जो कि स्टंप माइक में रिकॉर्ड नहीं हुआ लेकिन रिएक्शन से यह गर्मागर्मी से भरा लगा।

पिच पर दौड़ने को लेकर कोहली ने सुनाई बात
वहीं 5वीं गेंद के बाद एंडरसन एक बार फिर से उन्हें कुछ कहते नजर आये जिसके बाद विराट कोहली जवाब में कहते नजर आये कि बक, बक, बक.. जब आप बूढ़े होने लगते हो तो यही एक चीज कर पाते हो। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जारी रहा कोहली के बल्ले से रनों का अकाल
इस बीच लॉर्डस के मैदान पर एक बार फिर से विराट कोहली के बल्ले से रनों का सूखा ही नजर आया। चौथे दिन के पहले सत्र में भारतीय टीम ने सिर्फ 56 रन बनाये और अपने 3 अहम विकेट खो दिये। तेज गेंदबाज मार्क वुड ने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (5) और रोहित शर्मा (21) का विकेट लेकर भारतीय टीम को दो जल्दी झटके दिये, जिसके बाद कप्तान विराट कोहली मैदान पर उतरे।
विराट कोहली (20) चार चौके लगाकर अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन सैम कर्रन की बाहर जाती गेंद पर शॉट खेलने के चक्कर में विकेटकीपर जोस बटलर को अपना कैच थमा बैठे। भारतीय टीम ने लंच का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 56 रन बना लिये थे और इंग्लैंड की टीम के 27 रनों की बढ़त के चलते उसकी बढ़त 29 रन की हो सकी। लॉर्डस टेस्ट में भारतीय टीम फिलहाल खतरे में नजर आ रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications