IPL 2020 की इस बात से नाखुश हैं स्टीव स्मिथ, जानें क्या कहा
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किये जाने वाले टी20 विश्व कप के स्थगित किये जाने के बात बीसीसीआई ने आईपीएल को लेकर तैयारियां शुरु कर दी है। आईपीएल को इस साल यूएई में आयोजित किया जा रहा है। खबरों के अनुसार इसे 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच आयोजित कराया जायेगा। इस बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने आईपीएल के यूएई में शिफ्ट किये जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि वह इससे खुश नहीं हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों को. एनओसी देने की बात कहे जाने के बाद स्टीव स्मिथ का आईपीएल में खेलना तया है।
इस बीच राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम पर बनी एक खास डॉक्यूमेंट्री 'इनसाइड स्टोरी' रिलीज की जिसके प्रीमियर के मौके पर स्टीव स्मिथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीडिया के सामने आये।
और पढ़ें: IPL 2020 में BCCI नहीं तोड़ेगी VIVO से करार, जानें बैठक में लिये गये कौन से मुख्य फैसले
उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों को जल्दी ही यूएई की परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना होगा लेकिन यह कोई समस्या नहीं है क्योंकि जब से कोरोना वायरस के चलते क्रिकेट पर ब्रेक लगा है, उसके बाद अब हर खिलाड़ी मैदान पर लौटने को बेताब है।'
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते बीसीसीआई ने आईपीएल को यूएई में आयोजित करना पड़ रहा है। अब स्टीव स्मिथ ने आगे टी20 लीग के भारत में ना खेले जाने पर निराशा जताई कहा।
उन्होंने कहा,'मैं समझता हूं कि सभी खिलाड़ी अब क्वॉलिटी क्रिकेट खेलने को उत्सुक होंगे। स्वभाविक रूप से यह निराशाजनक है कि इस बार आईपीएल भारत में नहीं हो रहा है हम निश्चित रूप से यहां खेलना बहुत पसंद करते। बतौर प्रोफेशनल खिलाड़ी सभी को कैसी भी परिस्थितियां हों उनके हिसाब से ढ़लना आता है। दुबई की परिस्थितियां भी भारत जैसी हो सकती हैं और यह यहां से अलग भी हो सकती हैं। एक-दो खिलाड़ियों को वहां खेलने का अनुभव है क्योंकि साल 2014 में आईपीएल वहीं आयोजित हुआ था, तब कई खिलाड़ियों ने वहां आईपीएल खेला था।'
और पढ़ें: क्या कंगाल हो गया है BCCI, 10 महीनों से नहीं मिली दिग्गज खिलाड़ियों की सैलरी
आपको बता दें कि आईपीएल प्रेजिडेंट बृजेश पटेल ने भी आईपीएल के यूएई में 19 सितंबर से खेले जाने की पुष्टी की लेकिन अब 2 अगस्त को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग होगी, जिसके बाद बीसीसीआई द्वारा कैश रिच लीग के अपकमिंग सीजन को लेकर आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
