एक हफ्ते के लिये और टल सकता है IPL 2020, जानें क्या है कारण
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच फैन्स के बीच एक बड़ा सवाल बना हुआ है कि क्या इस साल आईपीएल का आयोजन हो सकेगा और अगर होगा तो कब और कहां किया जायेगा। फिलहाल आईपीएल के होने को लेकर सोमवार को फैसला आ गया है लेकिन कहां और कब को लेकर अभी भी सवाल बना हुआ है। इस बीच रिपोर्ट आयी है कि आईपीएल जिसका आयोजन पहले 26 सितंबर से हो सकता है अब उसे एक हफ्ता और देर से आयोजित कराया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई और आईपीएल की अन्य फ्रेंचाइजी टीमों ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है और खबरों के अनुसार इसका आयोजन 26 सितंबर से 8 नवंबर के बीच यूएई में कराया जा सकता है। वहीं अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार इस विंडो को लेकर बीसीसीआई और ब्रॉडकास्टर के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। जहां बीसीसीआई इस विंडो का इस्तेमाल करना चाहती है तो वहीं पर ब्रॉडकास्टर इससे खुश नहीं हैं।
और पढ़ें: 10 महीने में बाद भी BCCI ने नहीं किया यह काम, ICA चीफ ने दिया खलबली मचाने वाला बयान
रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल के प्रायोजककर्ता स्टार स्पोर्ट्स इस टूर्नामेंट को एक हफ्ते देरी से कराना चाहती है। चूंकि दीवाली 14 नवंबर को है इसलिये प्रसारणकर्ता इसके जरिये ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाना चाहते हैं और इसीलिये आईपीएल के शेड्यूल में बदलाव करना चाहते हैं। हालांकि इस नये शेड्यूल को लेकर आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल को फैसला लेना हैं। हालांकि अभी भी बीसीसीआई की ओर से आईपीएल के 13वें सीजन के शेड्यूल पर कोई भी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।
और पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान की टीम को लगा एक और झटका, खुशदिल के बाद अब चोटिल हुआ यह खिलाड़ी
आपको बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही टी20 विश्व कप की मेजबानी करने को लेकर अपनी असमर्थता जाहिर कर दी थी। वहीं आईसीसी ने भी सोमवार को कोरोना वायरस के चलते इस टूर्नामेंट को अगले साल तक के लिये स्थगित कर दिया है। वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने खिलाड़ियों को सितंबर के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला की तैयारी करने को कहा था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उस दौरे के लिए 26 सदस्यीय शुरुआती टीम घोषित भी कर दी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
