For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

टोक्यो ओलंपिक्स के लिये 190 लोगों का भारतीय दल होगा रवाना, आईओए अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

Tokyo olympics
Photo Credit: SAI Media Twitter

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते पिछले साल स्थगित किये गये ओलंपिक खेलों का आयोजन होने में अब सिर्फ 50 दिन का ही समय बाकी रह गया है, जिसको लेकर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और स्पोर्टस एथॉरिटी ऑफ इंडिया खिलाड़ियों के साथ मिलकर पूरी तैयारी कर रहे हैं। इस बीच गुरुवार को जहां खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भारतीय दल की आधिकारिक जर्सी लॉन्च की तो वहीं आईओए के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने टोक्यो ओलंपिक के लिये भेजे जाने वाले भारतीय दल को लेकर जानकारी दी कि इसमें करीब 190 सदस्य शामिल हो सकते हैं, जिसमें 100 से ज्यादा खिलाड़ी और बाकी का सपोर्टिंग स्टाफ शामिल होगा।

उल्लेखनीय है कि टोक्यो ओलंपिक्स के लिये अब तक 100 भारतीय खिलाड़ी जिसमें 56 पुरुष और 44 महिला एथलीट शामिल हैं, वहीं पर 25 से 35 खिलाड़ियों के क्वालिफाई करने की उम्मीद बाकी है।

और पढ़ें: टोक्यो ओलंपिक्स के लिये भारत ने जारी की अपनी जर्सी, पीएम मोदी ने तैयारियों का लिया जायजा

भारतीय टीम की ऑफिशियल जर्सी के लॉन्च के दौरान ऑनलाइन सेशन में भाग लेते हुए नरिंदर बत्रा ने कहा,'अगले 2-3 हफ्तों में क्वालिफिकेशन की प्रक्रिया हो जायेगी और हमें उम्मीद है कि इसके पूरा होने के बाद टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालिफाई होने वाले हमारे खिलाड़ियों की संख्या 125 से 135 पहुंच जायेगी। कोच और खिलाड़ियों को जोड़ लिया जाये तो ओलंपिक में भाग लेने वाला हमारा दल लगभग 190 सदस्यों का रहने वाला है।'

खेल मंत्रालय के नियम के अनुसार विदेशी दौरों पर हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के साथ जाने वाला सपोर्टिंग स्टाफ कुल खिलाड़ियों की एक तिहाई संख्या से ज्यादा नहीं हो सकता, हालांकि महामारी को देखते हुए मंत्रालय कुछ अन्य अधिकारियों को इजाजत दे सकता है लेकिन उनका खर्चा उन्हें खुद ही देना पड़ेगा।

और पढ़ें: फिर से नहीं टलेगा टोक्यो ओलंपिक्स, 10 हजार वालंटियर ने वापस लिया नाम

इस मौके पर आईओ अध्यक्ष ने एक बार फिर उम्मीद जताई कि इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक्स में भारत अपने सभी पूर्व रिकॉर्ड तोड़ सकता है और पदकों की संख्या को दोहरे अंक में पहुंचा सकता है। ओलंपिक खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2012 के लंदन ओलंपिक्स के दौरान आया था जब भारतीय गल ने 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 6 पदक जीते थे।

आपको बता दें कि टोक्यो ओलंपिक्स का हिस्सा बनने वाले हर खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ को कोरोना वायरस से बचाव के लिये पहला टीका लगाया जा चुका है और इन खेलों का हिस्सा बनने के लिये रवाना होने से पहले दूसरा टीकाकरण भी पूरा कर दिया जायेगा।

Story first published: Thursday, June 3, 2021, 21:22 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+