For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

फिर से नहीं टलेगा टोक्यो ओलंपिक्स, 10 हजार वालंटियर ने वापस लिया नाम

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते साल 2020 में जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलंपिक्स खेलों को एक साल के लिये टालना पड़ा जिसके बाद इसे 23 जुलाई 2021 के लिये प्रस्तावित किया गया। हालांकि टोक्यो में अभी भी हालात सुधरे नहीं हैं जिसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि शायद एक बार फिर से खेलों को टालना पड़ जाये, हालांकि जापान की ओलंपिक आयोजक समिति के हेड ने खेलों को दोबारा स्थगित करने की संभावना को नकार दिया है।

जापान की ओलंपिक्स आयोजक समिति के हेड ने इस संभावना से इंकार करते हुए कहा कि पिछले साल जब टोक्यो ओलंपिक्स को स्थगित किया गया तो हमें 3.5 बिलियन यूएस डॉलर का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ा ऐसे में दोबारा इसे स्थगित करना नामुमकिन है। उल्लेखनीय है कि जापान में कोरोना वायरस की चौथी लहर जारी है इसके बावजूद ओलंपिक्स खेलों को दर्शकों की गैरमौजूदगी में 23 जुलाई से आयोजित कराने की तैयारी की जा रही है।

और पढ़ें: ENG vs NZ: लॉर्डस में 200 बनाकर डेवॉन कॉन्वे ने रचा इतिहास, 378 पर ऑल आउट हुई न्यूजीलैंड

इस बीच गुरुवार को जापान में ओलंपिक्स आयोजन का हिस्सा बन रहे 90 हजार वालंटियर्स में से 10 हजार स्वयंसेवकों ने अपना नाम वापस ले लिया जिससे इसके आयोजन पर काफी असर पड़ने के प्रभाव हैं। गौरतलब है कि जापान में स्लो वैक्सिनेशन के चलते टोक्यो और 9 अन्य क्षेत्रों में आपातकाल जारी है और इस बीच लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

इस बीच टोक्यो में नागरिकों ने ओलंपिक खेलों को स्थगित करने की मांग की थी और इसको लेकर टोक्यो मेट्रोपॉलिटन असेंबली में भी सुनवाई हुई। इस दौरान लोगों ने ट्रेनिंग वेन्यू में रहने वाले लोगों, ओटीए सिटी के सदस्यों को पहले वैक्सिनेशन दिये जाने पर भी अपना विरोध जताया। हालांकि इसको लेकर आयोजक समिति के अध्यक्ष सियोको हाशिमोटो ने साफ किया कि हम इसे दोबारा स्थगित नहीं कर सकते हैं।

और पढ़ें: WTC फाइनल में भारत के लिये सिरदर्द बन सकते हैं चेतेश्वर पुजारा, परेशान कर रही है यह कमी

हाशिमोटो ने आयोजन को लेकर अधिका जानकारी देते हुए कहा कि जैसे ही बबल सिचुएशन को सावधानी पूरा तैयार कर लिया जायेगा वैसे ही हम ओलंपिक खेलों का आयोजन करने के लिये पूरी तरह से तैयार हो जायेंगे। उन्होंने ओलंपिक खेलों के आयोजन को लेकर अपना 100 प्रतिशत विश्वास जताया और कहा कि हम यह कर सकते हैं। इस दौरान हम हर एथलीट की हेल्थ की सुरक्षा का वादा करते हैं।

Story first published: Thursday, June 3, 2021, 20:33 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+