Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से मांगा NBA मैच का इनवाइट, जानें कब खेली जाएगी भारत में पहली सीरीज

नई दिल्ली। भारत में रहने वाले बास्केटबॉल फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दुनियाभर में फैन्स के बीच लोकप्रिय अमेरिकी बास्केटबॉल टूर्नामेंट NBA जल्द ही पहली बार भारत में आयोजित किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार इस सीरीज के कुछ मैच 4 और 5 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित किये जाएंगे। इससे पहले ह्यूस्टन में करीब 50 हजार भारतीय मूल के नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संबोधित करने पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति ने अचानक ही खुद को भारत में आयोजित होने वाली आगामी NBA (बास्केटबॉल) सीरीज के लिए आमंत्रित कर लिया, इस बात की कल्पना शायद ही किसी ने की हो।

ह्यूस्टन में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप ने कहा,' जल्द ही भारत के पास एक और वर्ल्ड क्लास अमेरिकी प्रोडक्ट पहुंचने जा रहा है, जिसका नाम है NBA बास्केटबॉल। सुनने में कानों को अच्छा लग रहा है न।'

और पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका का पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर बना अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का हेड कोच

जब पीएम मोदी से ट्रंप ने मांगा NBA मैच का इनवाइट

NRG स्टेडियम में लगभग 50 हजार अमेरिकी भारतीयों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने सीधे पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए पूछा,' अगले हफ्ते मुंबई में हजारों लोग पहली बार NBA के मैचों का आनंद उठायेंगे। प्रधानमंत्री जी क्या मैं भी इसके लिए आमंत्रित हूं। जरा सोच कर जवाब दीजिएगा, क्योंकि शायद मैं आ सकता हूं।'

भले ही राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बात को मजाकिया अंदाज में कहा लेकिन यह बात साफ जाहिर करता है कि आने वाले समय में भारतीय बास्केटबॉल की दुनिया में कितना बड़ा बदलाव होने वाला है।

सैक्रामेंटो किंग्स और इंडियाना पेसर्स के बीच होंगे मुकाबले

यह देश 4 और 5 अक्टूबर को मुंबई के NCSI डोम में सैक्रामेंटो किंग्स और इंडियाना पेसर्स के बीच होने वाले बैक-टू-बैक रोमांचक मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। यह देखना दिलचस्प होगी कि दोनों टीमों के लिए इन प्री-सीजन गेम्स में लोगों का सपोर्ट कैसा रहता है। गौरतलब है कि एनबीए के नियमित सीजन की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी।

सैक्रामेंटो किंग्स ने अपनी टीम में मुंबई के रहने वाले खिलड़ियों विवेक रानादीवे समेत NBA के सुपस्टार खिलाड़ी डि' एरॉन फॉक्स, बडी हैड और 2018 में नंबर दो ड्राफ्ट पिक रहे मार्विन बगले III को अपने रोस्टर में जगह दी है, जबकि इंडियाना पेसर्स ने शक्तिशाली फीनिक्स के रूप में लिथुआनियाई फिनोम, डोमैंटास सबोनिस और विपक्षी खिलाड़ियों को ब्लॉक करने में माहिर मायल्स टर्नर और मैल्कम ब्रोगडन के साथ कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया है।

फैन्स कर रहे बेसब्री से इंतजार

नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) की ओर से दिसंबर 2018 में NBA मैचों के आयोजन की घोषणा के बाद से लगातार देश भर के बास्केटबॉल फैन्स इन एनबीए सुपरस्टार्स की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उसको देखते हुए NBA के लिए लीग की 2 सबसे युवा टीमों की भिड़ंत से अच्छी शायद ही कोई और शुरुआत हो सकती है।

अपनी टीवी स्क्रीन पर बास्केटबॉल मैचों के इन हाई-फ्लाइंग मूव्स को देखने के लिए 4 और 5 अक्टूबर की शाम 6:30 बजे TEN 1 और TEN 3 को ट्यून करें, और अगर आप इसके लाइव एक्शन का मजा लेना चाहते हैं तो तुरंत अपनी टिकट खरीदें और देखने पहुंचे क्योंकि सीटें तेजी से भर रही हैं।

Story first published: Saturday, September 28, 2019, 11:50 [IST]
Other articles published on Sep 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+