IND vs AUS: मार्नस लाबुशेन ने दी भारतीय टीम को चुनौती, कहा- आसान नहीं होगी जीत
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2018-19 में ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कंगारू टीम को टेस्ट सीरीज में हराकर इतिहास रचने का काम किया था। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था और ऐसा करने वाली पहली एशियाई टीम बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब इस साल के अंत में एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाना हैं, और इसको लेकर न सिर्फ भारतीय खिलाड़ी बल्कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस दौरे के बारे में बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के नये बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने बताया कि उनकी टीम की बल्लेबाजी पिछली बार की तुलना में काफी बेहतर हो गई है और इस बार ऑस्ट्रेलिया टीम को हराना आसान नहीं होगा।
और पढ़ें: क्रिकेट इतिहास के सबसे अनोखे मैच से हटे कगिसो रबाडा, जानें क्यों नहीं खेलेंगे
ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने एएनआई ले बात करते हुए कहा,'भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। अब हमारी बल्लेबाजी लाइनअप स्थापित नजर आ रहा है। खिलाड़ियों को अपनी भूमिका भी पता है। हालांकि उसके बाद भारत के गेंदबाजी आक्रामण का सामना करना चुनौतीपूर्ण होगा। भारतीय गेंदबाजी आक्रामण मौजूदा समय में विश्व का सर्वश्रेष्ठ आक्रमणों में से एक है।'
इस दौरान मार्नस लाबुशेन ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि बुमराह भारतीय टीम की गेंदबाजी का एक्स फैक्टर हैं।
और पढ़ें: ENG vs PAK: PEPSI ने बचाई पाकिस्तान की इज्जत, जून 2021 तक बढ़ाया स्पॉन्सर
उन्होंने कहा कि,'जसप्रीत बुमराह थोड़ा ज्यादा गति के साथ गेंदबाजी आक्रामण को मजबूती प्रदान करते हैं। वो गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा सकते हैं। वो रैंकिंग में ऊपर की तरफ जा रहे हैं। भारत को हराने के लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। मुझे नहीं लगता है की डे-नाईट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम को फायदा होगा। हां हमने ज्यादा पिंक बॉल टेस्ट मैच खेला है। जिस अंदाज में खेल आगे बढ़ रहा है और आपको लगातार बेहतर करना है तो खेल को तेजी से समझना होगा।'
इस दौरान लाबुशेन ने टीम के शानदार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बात की और कहा कि वो उनके अच्छे दोस्त हैं।
और पढ़ें: ENG vs PAK: टेस्ट सीरीज से पहले मुश्किल में पाकिस्तान, कोरोना पॉजिटिव हुआ यह खिलाड़ी
उन्होंने कहा,' स्टीव और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। हम बल्लेबाजी को लेकर आपस में बात करते हैं। मैं उन्हें खेलते हुए देखता हूं, कुछ चीजें मैंने उनसे सीखी भी हैं। आईपीएल सर्वश्रेष्ठ टी20 लीग है यदि मुझे वहां पर खेलने का मौका मिला तो मैं जरुर वहां पर खेलता हुआ नजर आऊंगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
