IPL 2020: हैदराबाद के खिलाफ जीती कोलकाता लेकिन दिनेश कार्तिक के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 8वें मैच में आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को इस साल की पहली जीत मिल ही गई। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गये इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिये शुबमन गिल और इयोन मोर्गन ने शानदार पारियां खेलकर मैच जिताऊ साझेदारी की और केकेआर को पहली जीत का स्वाद चखाया। दुबई के मैदान पर खेले गये इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 142 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए केकेआर की टीम ने शुबमन गिल के नाबाद 70 और इयोन मोर्गन की नाबाद 42 रनों की पारी के चलते 2 ओवर पहले ही मैच जीत लिया।
भले ही केकेआर की टीम ने इस मैच में जीत हासिल की हो लेकिन रनों का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मैच में कोलकाता की शुरुआत खराब रही और उसने बहुत जल्दी अपने 2 विकेट खो दिये थे, जिसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये कप्तान दिनेश कार्तिक को राशिद खान ने एलबीडब्ल्यू कर वापस पवेलियन भेज दिया।
और पढ़ें: RR vs KXIP: अगर Drem 11 में चाहते हैं इनाम तो ऐसे बनाये अपनी फैंटेसी टीम
इस दौरान दिनेश कार्तिक अपना खाता भी नहीं खोल पाये और आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार बिना रन बनाये आउट होने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में टॉप पर पहुंच गये हैं। उन्होंने इस शर्मनाक रिकॉर्ड मे टॉप पर पहुंचने के लिये अजिंक्य रहाणे के रिकॉर्ड को तोड़ा जिनके नाम हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए 3 बार जीरो पर आउट होने का रिकॉर्ड है।
वहीं ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दिनेश कार्तिक अब रोहित शर्मा और केदार जाधव के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गये हैं। यह तीनों खिलाड़ी अब तक 4 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं। सीएसके के लिये खेलने वाले केदार जाधव आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 4 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं, तो वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आरसीबी के खिलाफ 4 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं।
और पढ़ें: KKR vs SRH: शुबमन गिल-मोर्गन के दम पर जीती कोलकाता, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
उल्लेखनीय है कि मैच जीतने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने भी माना कि वह आज के मैच में अच्छा नहीं खेल सके। उन्होंने कहा कि एक जीरो भले आपको खराब खिलाड़ी नहीं बनाती लेकिन लय हासिल करने के लिये मुझे रन बनाने की जरूरत है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications