ENGW vs INDW: ब्रिस्टल टेस्ट में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ बनाया टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर
नई दिल्ली। 7 साल बाद टेस्ट क्रिकेट का पहला मैच खेलने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ कड़ी मेहनत करती नजर आ रही है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे इस इकलौते टेस्ट मैच में भारतीय टीम को टॉस में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन के पहले 2 सेशन अपने नाम करने का काम किया। हालांकि भारतीय टीम की डेब्यूटेंट स्नेह राणा और स्पिन गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने टीम की वापसी कराने का काम किया और पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 269 रन के स्कोर पर 6 विकेट गिरा दिये। मैच के दूसरे दिन झूलन गोस्वामी ने भारत को जल्द विकेट दिलाने का काम किया लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के लोअर ऑर्डर ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में पहली पारी के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के लिये डेब्यू कर रही सोफिया डंक्ले ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 74 रन बनाने का काम किया, जबकि एन्या श्रुबशोल ने 47 रनों की पारी खेली। इन दोनों की पारियों के दम पर इंग्लैंड की महिला टीम ने 9 विकेट खोकर 396 रन बनाये और पारी घोषित करने का काम किया।
और पढ़ें: बिना हॉटस्टार सबस्क्रिप्शन के कैसे देख सकते हैं WTC Final का लाइव मैच, जानें पूरी डिटेल
वहीं भारतीय टीम के लिये स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल करने का काम किया जबकि दीप्ति शर्मा ने उनका भरपूर साथ देते हुए 3 विकेट हासिल किये। इन दोनों के अलावा पूजा वस्त्राकार और झूलन गोस्वामी के खाते में भी एक-एक विकेट आया।
इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार तरीके से पारी का आगाज किया और विनफील्ड हिल (35) और टॉम ब्यूमॉन्ट (65) ने पहले विकेट के लिये 69 रनों की साझेदारी की। वहीं पर कप्तान हीथर नाइट (95) ने भी ब्यूमॉन्ट के साथ दूसरे विकेट के लिये 71 रनों की साझेदारी की। ब्यूमॉन्ट के आउट होने के बाद हीथर नाइट ने नॉटली स्कीवर (42) के साथ चौथे विकेट के लिये 90 रनों की साझेदारी की।
और पढ़ें: क्या WTC फाइनल में बारिश बिगाड़ेगी भारत-न्यूजीलैंड का खेल, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज
इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी कराने का काम किया और 40 रन के अंदर 5 विकेट लेकर टीम की वापसी कराई। हालांकि इसके बाद इंग्लैंड के लिये डेब्यू कर रही पहली ब्लैक महिला खिलाड़ी सोफिया डंक्ली (74*) ने सोफी एक्सेलटोन (17) के साथ 56 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने का काम किया जबकि श्रुबशोल (47) के साथ उनकी 70 रनों की साझेदारी ने टीम को बेहद मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications