दिल्ली-अहमदाबाद के बायोबबल मे घुसा करोना, अब कैंसिल होगा IPL 2021, बीसीसीआई कर रहा विचार
नई दिल्ली। भारत में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप बायो सिक्योर बबल में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 14वे सीजन तक पहुंच गया है, जहां पर इस जानलेवा महामारी ने दिल्ली और अहमदाबाद के बायोबबल में घुसपैठ कर ली है। उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद में ठहरी केकेआर की टीम के 2 खिलाड़ी संदीप वॉरियर और वरुण चक्रवर्ती के कोरोना वायरस की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाये जाने के बाद फ्रैंचाइजियां हैरान रह गई थी, लेकिन जैसे ही दिल्ली के बायोबबल में रुकी चेन्नई सुपर किंग्स के खेमें के 3 सपोर्टिंग स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई टीमों का पैनिक बटन दब गया है।
खबर लिखे जाने तक आईपीएल 2021 में 8 सपोर्टिंग स्टाफ समेत 2 खिलाड़ी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाये जा चुके हैं, जिसके बाद बीसीसीआई बायोबबल की सुरक्षा में लगी सेंध को परेशान हो गई है। इतना ही नहीं बीसीसीआई इस मशहूर टी20 लीग को बीच में ही रोकने के बारे में विचार कर रही है।
और पढ़ें: IPL 2021: स्मिथ के आईपीएल नहीं छोड़ने पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने जताई हैरानी, कही बड़ी बात
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार दिल्ली और अहमदाबाद के बायोबबल में इतनी बड़ी मात्रा में घुसपैठ करने के बाद बोर्ड खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं कर सकता, ऐसे में हम आईपीएल को बीच में बंद कर आगे के लिये रिशेड्यूल कर सकते हैं। अधिकारी के अनुसार केकेआर के अलावा अभी तक किसी और टीम का कोई भी खिलाड़ी इसकी चपेट में नहीं आया है लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर रिस्क नहीं लिया जा सकता, खासतौर से विदेशी खिलाड़ियों की। ऐसे में बोर्ड लीग को कैंसिल कर उन्हें सुरक्षित वापस भेजने के विकल्पों पर विचार कर रही है।
गौरतलब है कि दिल्ली के बायो सिक्योर बबल में सीएसके के 3 स्टाफ मेंबर्स के अलावा डीडीसीए के 5 सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। वहीं जब आईपीएल को दोबार शेड्यूल करने के समय पर सवाल किया गया तो अधिकारी ने कहा कि इसके बारे में बोर्ड बाद में फैसला लेगा लेकिन उम्मीद जताई जा सकती है कि इसका आयोजन टी20 विश्व कप के बाद ही किया जायेगा।
और पढ़ें: IPL 2021: केन विलियमसन का खुलासा, बताया- क्यों 11वें ओवर से पहले खत्म कराई राशिद खान की गेंदबाजी
आपको बता दें कि कोरोना वायरस की चपेट में आने के चलते पाकिस्तान सुपर लीग को भी इस साल बीच में ही रोकना पड़ा था, जिसके बचे हुए मैचों का आयोजन जून में कराये जाने की योजना तैयार की जा रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications