Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खतरे में पड़ी फिर से टोक्यो ओलंपिक की मेजबानी, 20 जून तक बढ़ेगा आपातकाल

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते पिछले डेढ़ साल में कई सारे खेल प्रभावित हुए हैं, जिसके चलते जापान में आयोजित होने वाले टोक्यो ओलंपिक्स को एक साल स्थगित कर दिया गया। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि शायद इस साल टोक्यो ओलंपिक का आयोजन हो सके। हालांकि अब ऐसी खबरें आ रही हैं जिससे एक बार फिर मेजबानी पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है। जापान ने कोरोना महामारी के हालात को देखते हुए टोक्यो में आपातकाल को 3 हफ्तों के लिये बढ़ाने का फैसला किया है जिसके चलते 20 जून तक टोक्यो और उसके आस-पास के इलाकों में सख्ती बढ़ा दी गई है।

जापान के कैबिनेट मंत्री ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि समर ओलम्पिक्स का आयोजन होने में 2 महीने से कम का समय बाकी है लेकिन हालात में सुधार होता नहीं दिख रहा जिसके चलते आपातकाल को 20 जून तक के लिये बढ़ा दिया गया है।

और पढ़ें: BAN vs SL: कुशल परेरा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने

उल्लेखनीय है कि जापान की राजधानी टोक्यो और 8 अन्य इलाकों में आपातकाल 31 मई को खत्म होने वाला था लेकिन मेडिकल सिस्टम में लगातार नये स्ट्रेन पाये जाने के चलते इसे बढ़ा दिया गया है। गौरतलब है कि जापान में भले ही पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के नये मामलों में कमी देखने को मिली है लेकिन नाजुक हालात वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है।

अर्थव्यस्था मंत्री याशुतोषी निशिमुरा जो कि देश में कोरोना वायरस को रोकने के लिये उठाये जा रहे कदमों पर नजर रख रहे हैं, एक्सपर्टस के साथ बैठक करने के बाद कहा,'ओसाका और टोक्यो में लोगों की हालत परेशान करने वाली है और अभी भी ऐसी स्थिति बनी हुई है जिसके अनुसार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।'

और पढे़ं: 'बल्लेबाजों के लिये फ्री हिट तो गेंदबाजों को मिले फ्री बॉल', जानें क्यों अश्विन ने की नये नियम की मांग

आपको बता दें कि जापान में कोरोना वायरस के धीमे वैक्सीनेशन प्रोसेस और लगातार नये वैरिएंटस के संक्रमण को देखते हुए हजारों नागरिक 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक्स को कैंसिल करने की मांग कर रहे हैं। वहीं पर जापानी अधिकारियों, ओलंपिक आयोजकों और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमिटी ने गेम्स को सख्त प्रोटोकॉल के अंदर आयोजित कराने का फैसला किया है।

Story first published: Friday, May 28, 2021, 17:23 [IST]
Other articles published on May 28, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+