IPL 2021 की नीलामी से पहले BCCI ने लिया बड़ा फैसला, घरेलू क्रिकेट में कर सकती है बदलाव
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का सफल आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में कराया, जिसके लिये बीसीसीआई ने यूएई क्रिकेट बोर्ड को 100 करोड़ रुपये भी चुकाये। भले ही कोरोना वायरस के चलते बीसीसीआई को आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन करने में काफी देरी हो गई लेकिन बोर्ड इस लीग के 14वें सीजन का आयोजन अपने तय समय पर ही कराना चाहता है।
इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आईपीएल 2021 के लिये खिलाड़ियों की नीलामी का भी आयोजन करना चाहता है जिसको लेकर उसने घरेलू स्तर होने वाले टूर्नामेंट में भी कुछ बदलाव करने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को ध्यान में रखते हुए जनवरी से शुरू होने वाले घरेलू सीजन की शुरुआत नेशनल टी20 चैम्पियनशिप के साथ कर सकता है।
और पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम कर रही खास तैयारी, एक साथ 2 गेंदों से किया अभ्यास
रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने पहले ही राज्य क्रिकेट संघ को इस बारे में बता दिया है और कहा है कि जिस राज्य में कई मैदान और 5 स्टार होटल मौजूद हैं वहां पर कम से कम 3 टीमों के लिये बायो बबल बनाने की तैयारी की जाये।
राज्य क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि अगले सीजन के लिये होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी कम से कम 2 से 4 टीमों के लिये काफी जरूरी है। ऐसे में घरेलू सीजन की शुरुआत रणजी ट्रॉफी के बजाय सैयद मुश्ताल अली ट्रॉफी के साथ की जा सकती है।
और पढ़ें: 4 भारतीय खिलाड़ी जो चयन समिति की रेस में चल रहे सबसे आगे, यह प्लेयर बन सकता है चेयरमैन
ऑ्कशन के बारे में बात करते हुए बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि इस मामले से संबंधित कम से कम 10 राज्यों को सूचना जारी की जा चुकी है जिसमें पूछा गया है कि क्यो वो बायोबबल बना पाने में सक्षम हैं। अगर राज्य संघ सकारात्मक जवाब देते हैं तो फिर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के आयोजन के साथ ही घरेलू क्रिकेट की शुरुआत हो जायेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
