Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैच फिक्सिंग में दोषी पाया गया श्रीलंकाई दिग्गज, ICC से मिलेगी कड़ी सजा

नई दिल्ली। मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के आरोपों में अक्सर विवाद का सामना करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाड़ियों का नाम आमतौर पर लिया जाता है। इसी फेहरिस्त में शुक्रवार को श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर और गेंदबाजी कोच नुवान जोयसा का नाम भी शामिल हो गया है। जोयसा पर मैच फिक्सिंग के आरोपों के चलते पहले ही बैन जारी था लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की एंटी करप्शन यूनिट ने अब इस मामले पर अपनी आखिरी रिपोर्ट जमा की है।

नुवान जोयसा पर नवंबर 2018 में आईसीसी के एंटी करप्शन यूनिट ने मैच फिक्सिंग समेत 3 आरोप तय किये थे और गुरुवार के पेश की गई रिपोर्ट में उन्हें सभी आरोपों में दोषी पाया गया है। जोयसा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की स्वतंत्र रूप से बनाई गई जांच समिति के सामने अपने सुनवाई के अधिकार का इस्तेमाल किया था।

और पढ़ें: IND vs AUS: भारत के खिलाफ नाथन नाम कर सकते हैं यह बड़ा रिकॉर्ड, कहा- लेने हैं 500 विकेट

आईसीसी ने गुरुवार को इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि सजा का ऐलान करने तक इस दिग्गज खिलाड़ी पर बैन जारी रहेगा और बाद में उन पर सजा का ऐलान किया जायेगा।

गौरतलब है कि नुवान जोयसा पर साल 2019 में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित हुई एक टी20 लीग के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों में शामिल रहने के चलते अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया था।

और पढ़ें: 3 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें अपने पहले बच्चे को देखने में लगे महीनों, बीच सीरीज में लौटेंगे विराट

आपको बता दें कि श्रीलंका के लिये 30 टेस्ट मैच और 95 वनडे मैचों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके नुवान जोयसा को साल 2015 में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह श्रीलंका क्रिकेट के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में काम किया करते थे जहां पर उन्हें मौजूदा अतंर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के संपर्क में आने का मौका मिला और फिर धीरे-धीरे वह भ्रष्टाचार संबंधी कार्यों में लिप्त हो गये।

Story first published: Thursday, November 19, 2020, 22:25 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+