शाकिब अल हसन ने चुनी ऑल-टाइम IPL XI, गेल को किया बाहर
नई दिल्ली। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक बांग्लादेश के स्टार शाकिब अल हसन ने अपनी ऑल-टाइम आईपीएल इलेवन चुनी। शाकिब अल हसन, जो 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिताब जीतने वाले अभियानों का एक अभिन्न हिस्सा थे, ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी सर्वश्रेष्ठ आईपीएल प्लेइंग इलेवन का नाम लिया। एक बात जो सीधे तौर पर नोटिस की जा सकती है, वह यह है कि उन्होंने अपने इलेवन में कई भारतीयों को चुना है। उनकी आईपीएल इलेवन में आठ भारतीय शामिल हैं। हैरानी भरी बात यह है कि उन्होंने सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को नहीं चुना, जिनके नाम सबसे ज्यादा छक्के व शतक दर्ज हैं। ना ही उन्होंने एबी डिविलियर्स को जगह दी है।
शाकिब ने एमएस धोनी को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। उनकी प्लेइंग इलेवन में सलामी बल्लेबाजों के ताैर पर रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर हैं। तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जबकि उनके बाद सुरेश रैना हैं। धोनी को पांचवें नंबर पर रखा है जबकि केएल राहुल को छठे स्थान पर रखा है। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और भारत के रवींद्र जडेजा उनकी एकादश में ऑलराउंडर हैं। उन्होंने किसी विशेषज्ञ स्पिनर को नहीं चुना है। उन्होंने जिन तीन तेज गेंदबाजों को चुना है, वे हैं लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार। खास बात यह है कि शाकिब ने जो टीम चुनी है उसमें 8 खिलाड़ी ऐसे हैं जो खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। वहीं कोहली, केएल राहुल, बेन स्टोक्स तीन खिलाड़ी हैं जिन्हें ट्राॅफी उठाने का माैका नहीं मिला।
यह भी पढ़ें - IPL 2021 : बढ़ गई हैं CSK की मुश्किलें, रन बरसाने वाला बल्लेबाज हुआ चोटिल
शाकिब अल हसन की ऑल टाइम आईपीएल इलेवन-
रोहित शर्मा, डेविड वार्नर, विराट कोहली, सुरेश रैना, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केएल राहुल, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार
केकेआर के ऑलराउंडर शाकिब वर्तमान में रविवार, 19 सितंबर से यूएई में आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए कमर कस रहे हैं। नाइट राइडर्स का सामना 20 सितंबर को अबू धाबी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। शाकिब ने आईपीएल 2021 में अभी तक तीन ही मैच खेले हैं जिसमें उन्हें 2 विकेट मिले थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
