आखिरी आस भी खत्म, युवी को नहीं मिली वर्ल्ड टीम में जगह, ईशांत भी अनफिट
नई दिल्ली। आज आखिरी वो उम्मीद भी खत्म हो गई जिसमें लग रहा था कि जडेजा की खराब फिटनेस का फायदा युवराज सिंह को मिल सकता है लेकिन आज जडेजा फिटनेस टेस्ट में पास हो गये और युवी के हाथ से आखिरी मौका भी चला गया लेकिन आज के फिटनेस टेस्ट के कारण विश्वकप के मात्र 7 दिन पहले टीम इंडिया को करारा झटका लगा है।
आज बीसीसीआई के फिटनेस टेस्ट में भुवनेश्वर कुमार, रविंद्र जडेजा, रविंद्र जडेजा तो पास हो गये हैं लेकिन तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा फेल हो गये हैं जिसके कारण उनका अब विश्वकप खेलना संदिग्ध हो गया है। हालांकि बीसीसीआई ने अभी इस मुद्दे पर कुछ कहा तो नहीं है लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि मोहित शर्मा को ईशांत की जगह मिल सकती है।
ईशांत को घुटने में चोट लगी है
मालूम हो कि 14 फरवरी से विश्वकप शुरू हो रहा है। भारत को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को खेलना है जबकि 8 फरवरी को उसका पहला वार्म-अप मैच है। भारत के स्टार गेंदबाज ईशांत शर्मा इस समय अपने घुटने की चोट की वजह से काफी परेशान चल रहे हैं जिसके कारण वो आज एक भी बॉल फेंक नहीं पाये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
