DC vs CSK: हेटमायर का विकेट लेते ही ड्वेन ब्रावो ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का पहला क्वालिफायर मैच दुबई के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेला जा रहा है, जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 172 रनों का स्कोर खड़ा किया है और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के सामने जीत के लिये 173 रनों का लक्ष्य रखा है। दिल्ली कैपिटल्स के लिये आईपीएल 2021 के यूएई लेग में इस मैच से पहले किसी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं लगाया था, लेकिन इस मैच में पहले सलामी बल्लेबाजी पृथ्वी शॉ का बल्ला जमकर बोला और अंत में कप्तान ऋषभ पंत ने नााबद अर्धशतक लगाकर कप्तानी पारी खेली।
दिल्ली कैपिटल्स के लिये भले ही सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने महज 34 गेंदे खेलकर 60 रनों की पारी खेली लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी क्योंकि उसने महज 80 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट खो दिये थे और इसमें से 60 रन शॉ के बल्ले से निकले थे। ऐसे में जब शॉ आउट हुए तो दिल्ली की टीम को एक साझेदारी की दरकार थी जिसे कप्तान ऋषभ पंत (नाबाद 51) और शिमरोन हेटमायर (37) ने पांचवे विकेट के लिये 83 रनों की साझेदारी कर डाली और टीम के स्कोर को 170 के पार पहुंचा दिया।
और पढ़ें: 'उसे क्यों ढो रहा है पाकिस्तान', विश्वकप टीम में सरफराज को शामिल करने पर नाराज हुए इंजमाम उल हक
दिल्ली कैपिटल्स की टीम का यह स्कोर 180 के पार भी पहुंच सकता था लेकिन सीएसके के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने 19वें ओवर में खतरनाक लग रहे शिमरोन हेटमायर का विकेट लेकर दिल्ली को कम से कम 10 रन पहले रोक दिया। ब्रावो ने हेटमायर को रविंद्र जडेजा के हाथों कैच कराकर न सिर्फ इस साझेदारी को तोड़ा बल्कि टी20 क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
हेटमायर का विकेट लेकर ड्वेन ब्रावो ने अपने टी20 करियर का 550वां विकेट हासिल किया और इस प्रारूप में 550 विकेट पूरा करने वाले पहले गेंदबाज बन गये हैं। ब्रावो ने 506 टी20 मैचों की 479वीं पारी में यह कारनामा किया है। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड भी ड्वेन ब्रावो के नाम ही है।
और पढ़ें: IPL 2021 के पहले क्वालिफायर में पंत ने रचा इतिहास, शॉ ने जड़ा 27 गेंदों में अर्धशतक
इस फेहरिस्त में इमरान ताहिर का नाम दूसरे पायदान पर है जिन्होंने 334 मैचों की 320 पारियों में 420 विकेट हासिल किये हैं, जबकि सुनील नरेन 380 मैचों की 374 पारियों में 419 विकेट चटकाये हैं। वहीं अफगानिस्तान के युवा स्पिनर राशिद खान (392 विकेट) तेजी से इस लिस्ट में बढ़ रहे हैं और लसिथ मलिंगा (390) का नाम पांचवे पायदान पर काबिज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications