'लंबे समय से RCB के रडार पर थे हसरंगा', हेड कोच ने IPL 2021 में शामिल होने पर दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल के 14वें सीजन के बचे हुए मैचों का आयोजन यूएई में किया जाना है, जिसको लेकर दुनिया भर के फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 19 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट से पहले कई विदेशी खिलाड़ियों ने निजी कारण या फिर चोट के चलते लीग का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है जिसके चलते फ्रैंचाइजी को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के साथ करार करना पड़ रहा है। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने आईपीएल 2021 के यूएई लेग के लिये श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज वनिंदु हसरंगा और तेज गेंदबाज दुष्मंत चमीरा को जोड़ने का काम किया है।
और पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बताया कौन है दुनिया का सबसे अंडररेटेड गेंदबाज, भारत को बताया बेस्ट बॉलिंग टीम
वनिंदु हसरंगा ने हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट हासिल किये थे और बल्ले से भी कीमती रन बनाकर पहली बार टीम को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। हसरंगा को इसी जीत का ईनाम मिला है और एडम जंपा के न खेलने की वजह से टीम में शामिल किया गया है।
और पढ़ें: आखिर क्या है 'परफ्यूम बॉल' जिससे बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं नेपाली बॉलर गुलशन झा

हालिया प्रदर्शन के आधार पर नहीं हुआ है हसरंगा का चयन
इस बीच टीम के हेड कोच माइक हेसन ने यूएई लेग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में हसरंगा को जोड़ने के पीछे का कारण बताया है और कहा है कि आरसीबी के पास पिछले 2 सालों से एक स्काउंटिंग प्रोग्राम चलाया जा रहा है जिसमें दुनिया भर के हर क्रिकेटर पर नजर रखी जाती है। इसी प्रोग्राम के तहत वनिंदु हसरंगा पर आरसीबी की नजर पिछले काफी समय से थी। हेसन ने खुलासा किया कि उनका चयन हालिया प्रदर्शन के चलते नहीं हुआ है बल्कि पिछले 2 साल में जो निरंतरता उन्होंने दिखायी है उसकी वजह से फ्रैंचाइजी ने उन्हें करार दिया है।

लंबे समय से आरसीबी के रडार पर थे हसरंगा
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए हेसन ने कहा,'हमारी टीम में एक स्काउंटिंग प्रोग्राम चलाया जाता है जो कि 2 साल पहले ही शुरू हुआ था और इसके तहत हम दुनिया भर के लगभग हर खिलाड़ी जो कि एक प्रोफेशनल स्तर पर खेलता हो उस पर नजर रखते हैं। हसरंगा पिछले काफी समय से हमारे रडार पर थे। यहां तक कि जब पिछले आईपीएल में हमें एक रिप्लेसमेंट की जरूरत थी तो हम उन्हें ही शामिल करने वाले थे, हालिया प्रदर्शन से इसका कुछ लेना देना नहीं है।'

चमीरा-डेविड को भी मिली है जगह
गौरतलब है कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंत चमीरा और सिंगापुर के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड को भी टीम से जोड़ा है। चमीरा को डैनियल सैम्स की जगह टीम में मौका दिया गया है तो वहीं पर डेविड को फिन एलन की जगह जोड़ा गया है।
आपको बता दें कि आईपीएल 2021 के पहले हाफ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है और टूर्नामेंट को रोके जाने तक 7 में से 5 मैचों में जीत हासिल कर अंकतालिका में तीसरा पायदान बरकरार रखा है। आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिये बचे हुए 7 मैचों में से 3 जीत की दरकार है लेकिन टीम ज्यादा अंक हासिल कर टॉप 2 में खत्म करना चाहेगी ताकि उसे फाइनल में पहुंचने के 2 मौके मिल सकें। आरसीबी की टीम को अपना पहला मैच अबुधाबी के मैदान पर 20 सितंबर को केकेआर की टीम के खिलाफ खेलना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
