ENG vs AUS, 2nd T20: 8 साल में पहली बार जोरो पर आउट हुए वॉर्नर, बनाया खास रिकॉर्ड
नई दिल्ली। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही सीमित ओवर्स की टी20 सीरीज का दूसरा मैच रविवार को साउथैम्पटन के मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने रोज बाउल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि कंगारू टीम के लिये यह फैसला कुछ खास साबित नहीं हुआ और उसने अपने 2 विकेट महज 3 रन के अंदर गंवा दिये। पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस मैच में जोफ्रा आर्चर का शिकार बने और पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
और पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव हुये पहलवान दीपक पुनिया को अस्पताल से मिली छुट्टी, अब घर में होंगे क्वारंटीन
जोफ्रा आर्चर ने जहां वॉर्नर को जोस बटलर के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेजा तो वहीं पर क्रिस जोर्डन ने एलेक्स कैरी को महज 2 रन पर बोल्ड कर वापस पवेलियन भेजा।
और पढ़ें: IPL 2020: आईपीएल के इतिहास चौथी बार ओपनिंग मैच में भिड़ेंगी मुंबई-चेन्नई, जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड

8 साल में पहली बार जीरो पर आउट हुए वॉर्नर
इंग्लैंड के खिलाफ जीरो रन पर आउट होने के साथ ही डेविड वॉर्नर के करियर में वो हुआ जो पिछले 8 सालों में उनके साथ नहीं हुआ था। पिछले 8 सालों में यह पहला मौका था जब डेविड वॉर्नर बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे हों। इस दौरान उन्होंने 48 पारियां खेली और 49वीं पारी में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
इसके साथ ही टी20 क्रिकेट के इतिहास में इतने लंबे समय तक बिना विकेट गंवाये जीरो पर आउट होने वाले वॉर्नर पहले खिलाड़ी बने हैं।

इंग्लैंड को जीत के लिये 158 रनों की दरकार
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया। पहले 2 विकेट जल्दी गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिये एरॉन फिंच (40) और मार्कस स्टॉयनिस ने पारी को संभाला, तो वहीं जोस बटलर (26) और एश्टन एगर (23) ने योगदान दिया। इंग्लैंड को जीत के लिये 158 रनों की दरकार है।

इंग्लैंड ने बनाई सीरीज में बढ़त
पहले मुकाबले की बात करें, तो डेविड मलान (66) के बेहतरीन अर्धशतक और लेग स्पिनर आदिल राशिद तथा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की शानदार गेंदबाजी से इंग्लैंड ने आखिरी गेंद तक खिंचे बेहद रोमांचक पहले टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को शुक्रवार को मात्र दो रन से मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
आज का मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है। एक तरफ जहां इंग्लैंड दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया इस मैच में विजयी होकर सीरीज में बराबरी करने की कोशिश करेगी। फिलहाल तीन मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड 1-0 से आगे है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
