For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

खुलासाः नरसिंह के खाने में मिलावट करने वाले की हुई पहचान?

नई दिल्ली। डोप टेस्ट में फेल होने वाले पहलवान नरसिंह यादव के बारे में खबर आ रही है कि उन्होंने शायद उस व्यक्ति को पहचान लिया है जिसने उनके खाने में प्रतिबंधित दवा मिलीयी थी।

खबर है कि इस बात का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ है, संदिग्ध शख्स एक अंतरराष्ट्रीय रेसलर का छोटा भाई बताया जाता है। मालूम हो कि आज नरसिंह यादव को नाडा की ओर से सजा सुनायी जायेगी।

आज नरसिंह यादव नाडा के सामने पेश होंगे

नरसिंह यादव आज उस पहचाने गये व्यक्ति के खिलाफ पुलिस केस कर सकते हैं। आज नरसिंह यादव नाडा के सामने अपना पक्ष रखेंगे और सीसीटीवी फुटेज को बतौर सबूत पेश करेंगे। नरसिंह यादव ने पहले ही कहा है कि वो षड़यंत्र के शिकार हुए हैं।

बेटा तो पान तक नहीं खाता

उनके मां-बाप ने भी कहा है कि उनके बेटे नरसिंह को फंसाया गया है, उनका बेटा तो पान तक नहीं खाता तो फिर प्रतिबंधित दवाई का सेवन कैसे कर सकता है?

नरसिंह यादव के समर्थन में कई साथी खिलाड़ी

आपको बता दें कि नरसिंह यादव के समर्थन में इस समय उनके कई साथी खिलाड़ी हैं। लंदन ओलम्पिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त ने मंगलवार को अपने साथी खिलाड़ी और डोपिंग मामले में फंसे नरसिंह यादव का समर्थन किया। उन्होंने ट्वीट किया और कहा कि कुश्ती के लिए दुखी हूं। इसकी जांच होनी बहुत जरूरी है। मुझे विश्वास है कि नरसिंह ऐसा नहीं कर सकता।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+