नई दिल्ली।भारतीय कुश्ती संघ ने अब नरसिंह यादव की जगह प्रवीण राणा का नाम रियो ओलंपिक के लिए भेजा है। आपको बता दें कि प्रवीण राणा वही पहलवान हैं, जिन्हें नरसिंह ने फाइनल ट्रायल में हराया था।
हालांकि पहले कहा जा रहा था कि डोप टेस्ट में फेल होने वाले नरसिंह यादव की जगह अब भारत की ओर से रियो कोई नहीं जायेगा लेकिन अब खबर आ रही है कि संध प्रवीण राणा को भेज रहा है।
74 किलोग्राम वर्ग में भारत की दावेदारी
इस बारे में राणा ने मीडिया से कहा कि वो खुश हैं और अपनी ओर से पूरी कोशिश करेंगे कि वो भारत के लिए मेडल ला सकें। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि राणा को 74 किलोग्राम वर्ग में भारत की दावेदारी सुनिश्चित करने के लिए भेजा जा रहा है।
फिर चूके सुशील कुमार
नरसिंह यादव की जगह एक बार लगा कि सुशील कुमार को मौका मिल सकता है लेकिन नहीं इस बार भी कुश्ती संघ ने उनकी जगह प्रवीण राणा पर भरोसा जताया है। इस बारे में जब बृजभूषण सिंह पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कैंप में सुशील मौजूद नहीं हैं और राणा शुरू से ही कैंप में हैं,इसलिए उन्हें भेजा जा रहा है।
Parveen Rana will replace Narsingh Yadav in the 74kg category #RioOlympics pic.twitter.com/U3QTeXYe6T
— ANI (@ANI_news) 26 July 2016