PSL 2020: क्वालिफायर में जीत के बाद बाबर आजम ने डीन जोन्स को किया याद, दी खास अंदाज में श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते मार्च में खेले जा रहे पाकिस्तान सुपर लीग 2020 को बीच में ही रोकना पड़ा था जिसके बाद टीमों के बीच क्वालिफायर मैचों का आयोजन नहीं हो सका था और टी20 लीग के इस साल के विजेता का पता नहीं चल रहा था। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस लीग के बचे हुए मैचों को नवंबर में आयोजित कराने का फैसला किया जिसके तहत शनिवार को खेले गये पहले क्वालिफायर मैच में बाबर आजम की कराची किंग्स ने सुपरओवर के रोमांचक मुकाबले में मुल्तान सुल्तान को हराकर फाइनल में जगह बना ली।
इस जीत के साथ बाबर आजम की कप्तानी वाली कराची किंग्स की टीम ने पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में पहुंच गई है। कराची किंग्स के लिये बाबर आजम ने एक बार फिर कप्तानी पारी खेली और इस बेहद अहम मैच में मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ 53 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली।
और पढ़ें: Viral Video: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी की शादी में जमकर नाचे अफगानी खिलाड़ी, देखें वीडियो
मैच के बाद बाबर आजम ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपनी इस जीत को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी, कोच और कॉमेंटेटर डीन जोन्स को याद करते हुए समर्पित करने का काम किया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले डीन जोन्स हार्ट अटैक के चलते चल बसे थे। उल्लेखनीय है कि डीन जोन्स पीएसएल में कराची किंग्स के लिये मुख्य कोच की भूमिका अदा करते थे।
बाबर आजम ने कराची किंग्स के फाइनल में पहुंचने के बाद अपने ट्विटर पर लिखा,'यह तुम्हारे लिए डीएनो- यह पहला फाइनल कराची किंग्स का'। अपनी इस पोस्ट के साथ बाबर आजम ने दो तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें से एक में वो डीन जोन्स खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि एक में डीन जोन्स को याद करते हुए मैसेज लिखा है।
वहीं टीम में उनके साथी खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने भी इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और जीत को डीन जोन्स को समर्पित किया। उन्होंने लिखा, 'यह जीत तुम्हारे लिए प्रोफेसर डीएनो'।
आपको बता दें कि क्वालिफायर में खेले गये इस मैच में कराची किंग्स की टीम ने मुल्तान सुल्तान्स को हराते हुए पहली बार फाइनल मुकाबले में जगह बनाने का काम किया। मुल्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और रवि बोपारा (40) के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाये।
और पढ़ें: IND vs AUS: सीरीज से पहले टिम पेन का मांइंड गेम शुरू, कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान
वहीं रनों का पीछा करने उतरी कराची किंग्स की टीम ने बाबर आजम (65) के दम पर शुरुआत तो अच्छी की लेकिन आखिर में लगातार विकेट खोने के चलते वह 8 विकेट खोकर सिर्फ 141 रन ही बना सकी और मैच टाई होकर सुपरओवर में पहुंच गया। कराची की तरफ से मोहम्मद आमिर ने सुपर ओवर में 14 रनों का बचाव करते हुए टीम को जीत दिला दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
