RR vs KKR: अगर Dream 11 में जीतना है इनाम तो खिलाड़ियों पर लगायें दांव
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन आईपीएल के इतिहास का अब तक का सबसे अनोखा सीजन बनकर सामने आया है। इस सीजन अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं और टूर्नामेंट के इतिहास में हमेशा से चैम्पियन रही टीमें इस साल प्वाइंटस टेबल में अब तक सबसे नीचे के पायदानों पर काबिज हैं। वहीं आईपीएल में इस साल सबसे दमदार शुरुआत करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने पहले दोनों मैचों में 200 से ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा कर जीत हासिल की है और लीग में जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार है।
वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम दुबई के मैदान पर राजस्थान के खिलाफ अपना तीसरा मैच खेलने उतरेगी। केकेआर ने अब तक खेले गये 2 मैचों में एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। वह सीजन में जीत की राह पर लौट चुकी है जिस पर वह बनी रहना चाहेगी।
और पढ़ें: MI vs RCB: आखिर क्यों सुपरओवर में बल्लेबाजी करने नहीं आये 99 रन बनाने वाले इशान किशन, रोहित ने बताया
राजस्थान की टीम ने इस साल काफी दम दिखाया है और संजू सैमसन- राहुल तेवतिया ने जीत में अहम भूमिका निभाई है। वहीं केकेआर के लिये सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल ने दमदार बल्लेबाजी की जबकि दूसरे मैच में पैट कमिंस ने गेंदबाजी से वापसी की। ऐसे में फैन्स को एक बेहद शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।
वहीं बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में एक शानदार टीम बनाकर इनाम जीतने के मौके को भुनाना चाहेगी। अगर आप भी इस फैंटेसी लीग में हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं और बेस्ट ड्रीम 11 टीम बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम काफी मदद कर सकती है।
फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।
और पढ़ें: MI vs RCB: आईपीएल के 10वें मैच में ही मिला दूसरे सुपर ओवर का रोमांच, देखें कौन-कौन से बने रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11: जोस बटलर, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, राहुल तेवतिया, टॉम कुर्रन, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनाद्कट, अंकित राजपूत।
केकेआर की संभावित प्लेइंग 11: सुनील नरेन, नितिश राणा, शुबमन गिल, दिनेश कार्तिक, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कमलेश नागरकोटी।
ऐसी हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम :
विकेटकीपर- जोस बटलर (10.5), संजू सैमसन (9.5)
बल्लेबाज- इयोम मोर्गन (9.0), शुबमन गिल (8.5), स्टीव स्मिथ (10.0)
ऑलराउंडर-नितिश राणा (9.0), राहुल तेवतिया (8.5)
गेंदबाज- पैट कमिंस (9.0), अंकित राजपूत (8.0), टॉम करन (8.5), जोफ्रा आर्चर (9.0)
गौरतलब है कि आईपीएल के इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 20 मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनों टीमों ने 10-10 बार जीत हासिल की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
