मुरलीधरन ने कहा- नाथन लियोन नहीं ले पाएंगे 800 विकेट, बताया किस बॉलर में है वो दम
नई दिल्लीः 90 के दशक में क्रिकेट के महान गेंदबाजों की ऐसी फौज थी जैसे किसी रेस में दौड़ते हुए सभी घोड़े काबिल हों और हर एक घोड़े की रफ्तार पर आप दांव लगाना चाहते हों। तब टेस्ट क्रिकेट में हर कोई लंबा सफर तय करना चाहता था। उस दौरान कई तेज गेंदबाजों ने 400 टेस्ट विकेटों का जादुई आंकड़ा छुआ लेकिन कपिल देव के 434 टेस्ट विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ना आसान नहीं था ये आखिरकार कोर्टनी वाल्श थे जिन्होंने कपिल का ना केवल रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि पहले 500 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भी बने। फिर ग्लेन मैकग्राथ वाल्श का भी रिकॉर्ड तोड़ गए थे जिन्होंने साढ़े पांच सौ से ऊपर टेस्ट विकेट लिए।

800 विकेट तो पुराने दौर में मिले थे-
तब वसीम अकरम, एंब्रोस और शॉन पोलाक को 400 विकेट मिले। लेकिन यह दौर था क्रिकेट इतिहास की सबसे सुनहरी स्पिन तिकड़ी का जिसमें अनिल कुंबले, मुथैया मुरलीधरन और शेन वार्न शामिल थे। तीनों ही बिल्कुल अलग गेंदबाज थे। कुंबले गति और उछाल पर अधिक निर्भर थे तो वार्न विविधता के साथ जादुई घुमाव पर। ये मुरलीधरन थे जो सबसे मुश्किल थे क्योंकि उनकी कोहनी में जो लचक थी उसके चलते वे अपरांपरागत अंदाज में ऑफ स्पिन कर पाते थे जिसका घुमाव बहुत अधिक होता था।
IND vs AUS: 'सुनील गावस्कर जो भी कहते रहें, हमको फर्क नहीं पड़ता'- टिम पेन

अब किसमें है ऐसा करने का दम-
मुरलीधरन ने 800 टेस्ट विकेट लिए, वार्न ने 700 और कुंबले से 619 विकेट। कुंबले के रिकॉर्ड पर जेम्स एंडरसन की नजरें हैं जो 600 विकेट ले चुके हैं। इसी बीच श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का मानना है कि रविचंद्रन अश्विन खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 800 विकेट ले सकते हैं, लेकिन नाथन लियोन के लिए उपलब्धि हासिल करना काफी अच्छा नहीं है। वर्तमान में, टेस्ट क्रिकेट में लियोन के 396 विकेट हैं जबकि अश्विन के पास 377 हैं। अश्विन ने 25.33 की औसत से अपने विकेट लिए हैं जबकि लियोन 31.98 की औसत से ऐसा करते हैं।

मुथैया मुरलीधरन ने कहा- आर अश्विन ऐसा कर सकते हैं
"अश्विन के पास एक मौका है क्योंकि वह एक महान गेंदबाज हैं। इसके अलावा, मुझे नहीं लगता कि कोई भी युवा गेंदबाज आएगा जो 800 में जाएगा। हो सकता है कि नाथन लियोन उस तक पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं है। वह 400 के करीब है लेकिन उनको कई मैच खेलने होंगे, " मुरलीधरन ने यूके टेलीग्राफ के लिए माइकल वॉन को बताया, फॉक्स स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार।
ऑफ स्पिनर लियोन शुक्रवार को अपना 100 वां टेस्ट खेलेंगे। लियोन के बारे में बात करते हुए, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने कहा था: "लियोन ने गेंदबाजी की है, मुझे लगा कि एडिलेड में उन्होंने बहुत मौके बनाए हैं, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। नाथन लियोन ने 100 टेस्ट मैच खेले हैं, और यह आसान नहीं है। "
उन्होंने कहा, "वह कल अपना 100 वां टेस्ट खेलेंगे और यह एक बड़ी उपलब्धि होगी। गेंद उनके हाथ से खूबसूरती से निकल रही है। भारतीयों ने उन्हें बहुत अच्छा खेला है," उन्होंने कहा।

गाबा में नाथन लियोन का होगा 100वां टेस्ट मैच-
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही श्रृंखला में, अश्विन ने 12 विकेट लिए हैं जबकि लियोन ने छह शिकार किए हैं। लियोन ने बुधवार को खुद स्वीकार किया कि भारत उसके साथ मुकाबला करने के लिए कुछ अच्छी योजनाएं लेकर आया है। "यह गर्मियों में चुनौतीपूर्ण रहा है। भारत के खिलाफ खेलना, फिर से, मुझे लगता है कि वे मुझे मुकाबला करने के लिए कुछ अच्छी योजनाओं के साथ आए हैं।
लियोन के पास 396 टेस्ट विकेट हैं और वह 400 टेस्ट विकेट की उपलब्धि तक पहुंचने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बनने से सिर्फ चार कम हैं। केवल शेन वार्न और ग्लेन मैक्ग्रा ने 400 से अधिक विकेट लिए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया अब 15 जनवरी से शुरू हो रहे गाबा टेस्ट में उतर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
