SRH vs RR: करो या मरो के मैच में वॉर्नर ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेंगी राजस्थान
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 40वां मैच आज दुबई के अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम करो या मरो के मैच में एक दूसरे का सामना करने उतर रही है। दोनों टीमों के लिये प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिये इस मैच में जीत हासिल करनी बेहद जरूरी है। आईपीएल के 13वें सीजन में दोनों टीमों ने शुरुआत अच्छी की लेकिन दोनों टीमों के लिये मैच को खत्म कर पाना मुश्किल रहा है, जिसके चलते जहां हैदराबाद की टीम को 9 में से सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है तो वहीं राजस्थान की टीम को 10 में से 4 में जीत मिली है।
दुबई के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वॉर्नर का मानना है कि दुबई के इस मैदान पर पिछले मैच में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं हुआ है और दूसरी पारी में रनों का पीछा करते हुए उनकी टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है इसलिये वह पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे।
और पढ़ें: IND vs AUS: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मानी BCCI की शर्त, टीम इंडिया को मिलेगी इस नियम से छूट
राजस्थान के खिलाफ होने वाले इस मैच में हैदराबाद की टीम ने 2 बदलाव किया है और चोटिल केन विलियमसन की जगह हरफनमौला जेसन होल्डर को शामिल किया है तो बासिल थंपी की जगह शाहबाज नदीम को शामिल किया गया है। वहीं राजस्थान की टीम के लिये स्टीव स्मिथ ने कहा कि उनके लिये बेहतर है कि क्योंकि वह पहले भी बल्लेबाजी करना चाहते थे। आज के मैच में राजस्थान की टीम बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरी है।
इस सीजन में पिछली बार जब यह दोनों टीमें भिड़ी थी तो राजस्थान की टीम ने रियान पराग और राहुल तेवतिया की शानदार पारी के दम पर मैच को जीत लिया था। इस मैच में हैदराबाद की टीम ने दूसरी पारी के 15वें ओवर तक दबदबा बना कर रखा था लेकिन राजस्थान के लिये रियान पराग और राहुल तेवतिया ने शानदार साझेदारी की और अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब रहे।
और पढ़ें: IND vs AUS: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मानी BCCI की शर्त, टीम इंडिया को मिलेगी इस नियम से छूट
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइडजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, अब्दुनल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, टी नटराजन, शहबाज नदीम।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications