For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मानी BCCI की शर्त, टीम इंडिया को मिलेगी इस नियम से छूट

नई दिल्ली। संयुक्त अऱब अमीरात में जारी इंडियन प्रीमियर लीग के बाद भारतीय खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के बहुप्रतिक्षित दौरे पर जाना है, जहां पर उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों प्रारूपों में रोमांचक सीरीज खेलनी है। वहीं इस दौरे से पहले भारतीय टीम को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का और से बड़ी राहत मिली है। बीसीसीआई ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से क्वारंटीन नियमों में राहत देते हुए टीम इंडिया को ट्रेनिंग की इजाजत मांगी जिसके लेकर ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड मान गया है और अब भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर न्यू साउथ वेल्स सरकार ने क्वारंटीन नियमों में छूट देते हुए ट्रेनिंग की इजाजत दे दी है।

उल्लेखनीय है कि इस फैसले के साथ ही सिडनी और कैनबरा में भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवर्स में क्रिकेट खेलना तय हो गया है ।

और पढ़ें: SRH vs RR: पांडे-शंकर की पारी के दम पर जीती हैदराबाद, राजस्थान को 8 विकेट से रौंदा

ईएसपीएनकिकइंफो' की रिपोर्ट के अनुसार न्यू साउथ वेल्स सरकार (एनएसडब्ल्यू) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक समझौते किया है जिसके तहत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से लौटने वाले भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को क्वारंटाइन के दौरान सिडनी में ट्रेनिंग की अनुमति दे दी गई है।

इससे पहले भारतीय टीम को ब्रिस्बेन में सीरीज खेलने पहुंचना था लेकिन क्वींसलैंड के स्टेट मेडिकल ऑफसर्स ने भारतीय क्रिकेट टीम के 14 दिनों के क्वारंटीन नियम में कोई राहत नहीं दी जिसके बाद बीसीसीआई ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से इसको लेकर नई रिक्वेस्ट की और इसके बाद सीए ने टीम इंडिया को राहत देने हुए इसे मान लिया।

और पढें: IPL 2020: 4 साल मैदान पर वापस लौटे जेसन होल्डर, SRH के लिये किया ड्रीम डेब्यू

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 टी20, 3 वनडे और अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना है। भारतीय टीम को पहले 2 वनडे मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 27 और 29 नवंबर को खेलना है जबकि आखिरी वनडे मैच कैनबरा के ओवल मैदान पर खेला जायेगा।

वहीं टी20 सीरीज का पहला मैच भी कैनबरा में ही खेला जायेगा जिसके बाद सीरीज के बाकी बचे 2 मैच सिडनी में खेले जायेंगे। वहीं टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पिंक बॉल से एडिलेड के मैदान पर डे नाइट टेस्ट के रूप में खेला जायेगा तो वहीं कोरोना के हालत को देखते हुए अगर मेलबर्न में मैच कराने की अनुमति मिलती है तो दूसरा मैच 26 दिसंबर से यहीं पर खेला जायेगा वरना एडिलेड में ही दूसरा टेस्ट मैच खेला जायेगा।

और पढ़ें: बिग बैश लीग 10 में खेलते नजर आ सकते हैं यह 3 भारतीय खिलाड़ी, धोनी का नाम भी है शामिल

गौरतलब है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से बीसीसीआई को मंजूरी मिलने के बाद पूरा शेड्यूल रिलीज करने की उम्मीद है। इस बीच सिडनी में 7 जनवरी से होने वाले तीसरे टेस्ट मैच को 11 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है जबकि आखिरी टेस्ट मैच 15 जनवरी से ब्रिस्बेन में खेला जायेगा।

Story first published: Friday, October 23, 2020, 0:37 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+