Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

MI vs KKR: मैदान पर उतरते ही पोलार्ड ने हासिल किया खास मुकाम, ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग ने कोरोना महामारी के बीच फैन्स के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। इसी फेहरिस्त में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपना पहला मैच खेलने के लिये अबुधाबी के मैदान पर उतरी है। इस मैच में केकेआर की टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं इस मैच में मुंबई इंडियंस के हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने एक खास मुकाम हासिल कर लिया है।

कीरोन पोलार्ड ने लीग के 5वें मैच में उतरते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल की और आईपीएल के इतिहास में एक टीम के लिये 150वां मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गये हैं। हालांकि ओवरऑल इतिहास की बात करें तो आईपीएल में किसी एक टीम के लिये 150 मैच खेलने वाले छठे खिलाड़ी बन गये हैं।

और पढ़ें: RR vs CSK: थर्ड अंपायर के फैसले पर भड़कीं साक्षी धोनी, पहले ट्वीट कर लताड़ा, फिर किया डिलीट

इस लिस्ट में कीरोन पोलार्ड के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के लिये सुरेश रैना, एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा का नाम है जबकि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली भी आईपीएल में एक टीम के लिये 150 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल हैं।

गौरतलब है कि कीरोन पोलार्ड के अलावा इस फेहरिस्त में जो अगले खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिये खलेने वाले एबी डिविलियर्स हैं।

और पढ़ें: MI vs KKR: ड्रीम 11 में चाहते हैं बड़ा इनाम तो ऐसे बनाये अपनी आईपीएल की टीम

कीरोन पोलार्ड के लिये इस खास उपलब्धि को हासिल करने पर रोहित शर्मा ने कहा,' टीम में कीरोन पोलार्ड और लसिथ मलिंगा जैसे खिलाड़ियों का होना काफी अच्छा है। टीम के पास ऐसे खिलाड़ियों होना हमेशा स्थिरता प्रदान करता है।'

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

मुंबई इंडियंस Playing XI: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

कोलकाता नाइट राइडर्स Playing XI: सुनील नरेन, शुबमन गिल, नितिश राणा, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, पैट कमिंस, संदीप वॉरियर, निखिल नाइक, शिवम मावी,कुलदीप यादव।

Story first published: Wednesday, September 23, 2020, 20:11 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+