For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs KKR: ड्रीम 11 में चाहते हैं बड़ा इनाम तो ऐसे बनाये अपनी आईपीएल की टीम

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के पांचवे मैच में आज (बुधवार) कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने कैंपेन का आगाज करते हुए टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ अबुधाबी के मैदान पर खेलने उतरेगी। आईपीएल के ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को सीएसके से हार का सामना करना पड़ा था तो ऐसे में वह अपने दूसरे मैच में जीत हासिल कर वापस चैम्पियन बनने की राह पर लौटने की कोशिश करेगी। वहीं कोलकाता की टीम इस साल न सिर्फ बैलेंसड नजर आ रही है बल्कि काफी खतरनाक नजर आ रही है।

टीम के हेड कोच मैकलम ने इस साल अपने हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव का संकेत दिया है जिसका मतलब साफ है कि इस साल केकेआर ज्यादा अटैकिंग क्रिकेट खेलने वाली है। वहीं पैट कमिसं समेत टीम में शामिल कई युवा खिलाड़ी इस टीम को स्थिरता देते हैं। ऐसे में इस टीम को हराना मुश्किल काम है। इस बीच फैन्स आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में एक शानदार टीम बनाकर अपने लिये कुछ खास इनाम जीतना चाहेंगे।

और पढ़ें: IPL 2020: SRH के लिये बुरी खबर, आईपीएल से बाहर हुए मिशेल मार्श, इस खिलाड़ी को मिली जगह

ऐसे में अगर आप भी इस फैंटेसी लीग में हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं और बेस्ट ड्रीम 11 टीम बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम काफी मदद कर सकती है। फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं।

ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।

KKR Probable Playing 11- शुबमन गिल, सुनील नरेन, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), इयोन मोर्गन, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।

MI Probable Playing 11- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

और पढ़ें: RCB vs SRH: 3 साल बाद बैंगलोर को मिली ओपनिंग मैच में जीत, हैदराबाद को 10 रनों से हराया

ऐसी हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम-

विकेटकीपर- क्विंटन डिकॉक (9.5)

बल्लेबाज- सौरभ तिवारी (8.5), इयोन मोर्गन (9.0), शुबमन गिल (8.5)

ऑलराउंडर - आंद्रे रसेल(10.5), सुनील नरेन (10.0), हार्दिक पांड्या (9.5)

गेंदबाज- ट्रेंट बोल्ट (8.5), जसप्रीत बुमराह (9.0), पैट कमिंस (9.0), कुलदीप यादव (8.5)

आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक 25 बार भिड़ंत हो चुकी है जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने 19 बार जीत हासिल की है जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम महज 6 बार ही जीत सकी है।

Story first published: Wednesday, September 23, 2020, 17:35 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+