For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ISSF World Cup में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, यशस्विनी देशवाल ने जीता गोल्ड, मनु भाकेर को मिला सिल्वर

ISSF Shooting World Cup 2021 Yashaswini Deswal wins first gold for India Manu Bhaker clinches silver: नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में खेले जा रहे शूटिंग विश्व कप में शनिवार का दिन भारतीय निशानेबाजों के नाम रहा जहां पर दिव्यांश सिंह पंवार ने मेडेल के खाते की शुरुआत की लेकिन दिन का अंत मनु भाकेर और यशस्विनी देशवाल के पदकों के साथ हुआ। दिल्ली के करणी शूटिंग रेंज में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में महिलाओं के 10m एयर पिस्टल राउंड के फाइनल मैच में यशस्विनी देशवाल ने भारत के लिये पहला गोल्ड मेडेल जीता तो वहीं पर मनु भाकेर ने भारत के लिये सिल्वर मेडेल जीतने का काम किया।

फाइनल मुकाबले में देशवाल ने 238.8 अंकों के साथ टॉप पर कब्जा जमाया जबकि मनु भाकेर ने इसी कैटेगरी में 236.7 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर कब्जा जमाया और भारत के लिये गोल्ड और सिल्वर दोनों मेडेल पर कब्जा जमाने का काम किया।

और पढ़ें: विदेशी दर्शकों के बिना खेला जायेगा टोक्यो ओलंपिक्स 2020, आयोजकों ने किया ऐलान

वहीं इससे पहले भारत के लिये दुनिया के नंबर 1 निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडेल जीतकर विश्व कप में पदकों का खाता खोला था। दिव्यांश ने 228.1 प्वाइंटस के साथ तीसरे पायदान पर कब्जा जमाया जबिक अर्जुन बबुता बेहद कम अंतर के चलते 5वें पायदान के साथ सफर को खत्म किया।

इस राउंड में अमेरिका के लुकास कॉजेनिएस्की ने गोल्ड मेडेल जीता तो हंगरी के इस्तवान पेनी ने सिल्वर मेडेल अपने नाम किया। दिव्यांश ने मैच के बाद बताया कि वो फाइनल मैच को लेकर काफी नर्वस थे लेकिन कोच की मदद के चलते वह भारत के लिये पदक जीतने में कामयाब रहे।

और पढ़ें: ISSF शूटिंग विश्व कप: 10M एयर राइफल 0.1 अंक से चूकी अंजुम, पंवार ने खोला मेडल का खाता

उन्होंने कहा,'मैं पदक जीतकर काफी खुश हूं और मैं आगे भविष्य में और कड़ी मेहनत करूंगा ताकि मैं इसे गोल्ड में बदल सकूं। शुरुआत में मैं काफी नर्वस भी था और मेरे दिल की धड़कने काफी तेज चल रही थी। लेकिन मेरे कोच ने वापसी करने में मेरी मदद की। अक्सर देखा जाता है कि फाइनल उसी दिन खेला जाता है लेकिन यब पहली बार देखने को मिल रहा है कि फाइनल मुकाबला अगले दिन खेला गया है। मेरे लिये सब ठीक रहा और मैंने बिना किसी दबाव के नींद पूरी की।'

Story first published: Saturday, March 20, 2021, 19:48 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+