For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ISSF शूटिंग विश्व कप: सौरभ चौधरी ने भारत को दिलाया दूसरा सिल्वर, अभिषेक को मिला ब्रॉन्ज

ISSF Shooting World Cup Saurabh Chaudhary bags silver for India as Abhishek Verma settles with bronze: नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित किये जा रहे आईएसएसएफ विश्व कप में शनिवार का दिन भारतीय निशानेबाजों के नाम रहा। भारतीय निशानेबाजों ने दिन का खेल खत्म होने तक भारत के खाते में एक गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतने का काम किया। सबसे आखिर में भारतीय निशानेबाज सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल की फाइनल प्रतियोगिता में मेडल जीतने का काम किया। दिल्ली के करणी सिंह शूटिंग रेंज में हो रही इस प्रतियोगिता में सौरभ चौधरी ने भारत के लिये सिल्वर मेडल जीता तो वहीं पर अभिषेक वर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

इन दोनों के अलावा फाइनल मुकाबले में भारत के लिये शाहजार रिजवी भी पहुंचे थे जिन्होंने पांचवे स्थान पर खत्म किया। इससे पहले भारत के लिये यशस्विनी देशवाल ने 10मीटर महिला एयर पिस्टल के फाइनल में 238.8 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीतने का काम किया था। वहीं पर दूसरी निशानेबाज मनु भाकेर ने इसी प्रतियोगिता में 236.7 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता था।

और पढ़ें: ISSF World Cup में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, यशस्विनी देशवाल ने जीता गोल्ड, मनु भाकेर को मिला सिल्वर

पदक जीतने के बाद मीडिया से बात करते हुए देशवाल ने कहा,'देखिये परिस्थितियां सभी के लिये वही थी जो कि मेरे लिये थी। मैंने सिर्फ एक चीज थी जिसके बारे में सोचा वो थी मेरी टेक्नीक। यह ऐसी चीज है जो कार्यशील है। मैंने आज अपना बेस्ट करने की कोशिश की और आगे भी यह कोशिश जारी ही रहेगी। यह फाइनल काफी लो स्कोरिंग रहा और मुझे खुशी है कि मैं अपना बेस्ट देने में सफल रही। मैं इसमें और सुधार करूंगी। बेशक इससे मेंरे आत्म-विश्वास में बढ़ोतरी हुई है।'

गौरतलब है कि भारत के लिये दिन की शुरुआत दिव्यांश सिंह पंवार के ब्रॉन्ज मेडल से हुई जो उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल की पुरुषों की प्रतियोगिता में 228.1 अंक हासिल कर प्राप्त किया। वहीं अर्जुन बबूता को इसी प्रतियोगिता में 5वें स्थान पर खत्म करना पड़ा।

और पढ़ें: विदेशी दर्शकों के बिना खेला जायेगा टोक्यो ओलंपिक्स 2020, आयोजकों ने किया ऐलान

आपको बता दें कि 10मीटर एयर राइफल के महिला फाइनल में पहुंची अंजुम मुग्दल को 0.1 अंक की वजह से बाहर का रास्ता देखना पड़ा और उन्होंने भी पांचवे पायदान पर समाप्त किया।

Story first published: Sunday, March 21, 2021, 0:35 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+