Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ISSF World Cup: मनु भाकेर और ओमप्रकाश ने मिक्स्ड इवेंट में जीता गोल्ड

ग्वाडलजारा: मैक्सिको में चल रहे शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत के खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को सुबह भारत के लिए अच्छी खबर आई जब 16 साल की मनु भाकेर और ओमप्रकाश ने गोल्ड पर निशाना लगाया। मनु और ओमप्रकाश मिथरवाल को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में गोल्ड जीता। इन दोनों की जीत के साथ भारत के अभी तक 3 गोल्ड और 4 कांस्य पदक हो गए हैं।

भारत मेडल तालिका में नंबर 1 पर है। भारत के शूटर शहजर रिजवी ने वर्ल्ड कप के पहले ही दिन शानदार खेल दिखाते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। इस कैटेगरी में भारत के स्टार शूटर जीतू राय ने भी कांस्य पदक जीता।

वहीं, दूसरे दिन भारत के रवि कुमार ने पुरुषों की 10 मी एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। बता दें, रवि कुमार ने पिछले साल भी तीन फाइनल्स में जगह बनाई थी, लेकिन वो पदक नहीं जीत सके थे।

पहले दिन महिलाओं ने भी शानदार खेल दिखाया और भारत की मेहुली ने भी पहले दिन10 मीटर एयर राइफल शूटिंग प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। मेहुली को 228.4 प्वाइंट मिले। इस इवेंट में गोल्ड रोमानिया और रजत चीन ने जीता।

मैक्सिको में चल रहे शूटिंग वर्ल्ड कप में जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया उसका नाम है मनु भाकेर। मनु महज 16 साल के हैं। वो 11वीं क्लास में पढ़ती हैं। मनु ने मैक्सिको के अलेजांद्रा जावाला को हराया। मनु ने जिस खिलाड़ी को हराया वो दो बार वर्ल्ड कप जीत चुकी है।

यह भी पढ़ें- Nidahas Trophy 2018: 'इस खिलाड़ी को हर मैच में खिलाए टीम इंडिया'

Story first published: Tuesday, March 6, 2018, 8:23 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+