ICC Rankings; वनडे सीरीज में हार के बावजूद टॉप पर कोहली, फिंच ने भी लगाई छलांग
नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां पर हाल ही में उसने सीमित ओवर्स की सीरीज समाप्त की है। जहां टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने अपना विजयी क्रम बरकरार रखते हुए ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराने का काम किया तो वहीं पर वनडे सीरीज में उसे ऑस्ट्रेलियाई टीम के हाथों 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। सीरीज के खत्म होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने अपनी ताजा रैकिंग जारी की है जिसमें हार के बावजूद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपना पहला स्थान बरकरार रखा हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में विराट कोहली पहले मैच में सस्ते में वापस पवेलियन लौट गये थे लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने 89 रनों की तो आखिरी मैच में 63 रनों की पारी खेली थी। इसी का फायदा उनकी आईसीसी रैंकिंग में भी देखने को मिला और वो टॉप पर बरकरार हैं।
और पढ़ें: IND vs AUS: क्लार्क ने बताया कौन करे एडिलेड टेस्ट में ओपनिंग, चोट के चलते वॉर्नर हैं बाहर
वहीं भारत के खिलाफ इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने शानदार बल्लेबाजी की और पहले मैच में 114 रनों की शतकीय पारी, दूसरे मैच में 60 और तीसरे मैच में 75 रन बनाकर दो अर्धशतक लगाने का काम किया और सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार रहे। यही वजह है कि उन्हें आईसीसी रैंकिंग में भी 2 पायदान का फायदा हुआ है और अब वो 791 अंक के साथ पांचवे पायदान पर पहुंच गये हैं।
वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोट की वजह से सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा दूसरे पायदान पर बरकरार हैं, जबकि बाबर आजम तीसरे और न्यूजीलैंड के रोस टेलर चौथे पायदान पर काबिज हैं।
और पढ़ें: IND vs ENG: बीसीसीआई ने जारी किया इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल, जानें कब-कहां होंगे मैच
वहीं भारत के खिलाफ पहले दो मैचों में लगातार शतक जड़ने वाले स्टीव स्मिथ को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वो 707 अंकों के साथ 15वें स्थान पर खिसक गये हैं। डेविड वॉर्नर ने पहले 2 मैचों में लगातार 2 अर्धशतकीय पारियां खेली और 7वें स्थान को बरकरार रखा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
