दुनिया की दूसरी सबसे तेज महिला बनी जमैका की एलेन थॉम्पसन, 100 मीटर रेस में रचा इतिहास

Elaine thompson
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में हाल ही में समाप्त हुए ओलंपिक खेलों में जमैका के लिये महिलाओं की 100 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीतने वाली एलेन थॉम्पसन हेराह ने विश्व एथलेटिक्स की ओर से पंजीकृत डायमंड लीग के एक मुकाबले में इतिहास रचा और दुनिया में दूसरे नंबर की सबसे तेज दौड़ने वाली महिला का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। प्रीफॉन्टाइन क्लासिक में लगाई गई इस दौड़ में एलेन थॉम्पसन ने महिलाओं की 100 मीटर से को महज 10.54 सेकेंड में पूरा कर लिया और सबसे कम समय में 100 मीटर रेस को जीतने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं। थॉम्पसन ने शेली एन फ्रेजर प्राइस को एक सेकेंड के 20वें हिस्से से पीछे छोड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं पर जीत के बाद थॉम्पसन ने कहा कि उन्हें जीत के बाद खुद यकीन नहीं हो रहा था कि उन्होंने शेली एन फ्रेजर को पीछे छोड़ दिया है।

उल्लेखनीय है कि एथलेटिक्स की दुनिया में महिलाओं की 100 मीटर रेस में सबसे तेजी से दूरी तय करने का रिकॉर्ड अमेरिका कि फ्लोलेंस ग्रिफिथ ज्यॉनर के नाम है जिन्होंने 1988 में 10.49 सेकेंड में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस मुकाबले में जमैका की शेरिका जैक्सन ने टोक्यो 2020 का कारनामा दोहराया और तीसरे पायदान पर रही।

और पढ़ें: Tokyo 2020: पैरालंपिक्स की ओपनिंग सेरेमनी के लिये हुआ भारतीय दल का ऐलान, जानें कितने खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

थॉम्पसन ने रिकॉर्ड बनाने के बाद ट्वीट किया,'मैं रेस का नतीजा जानने के बाद थोड़ी हैरान हूं। मैं इतनी तेजी से पिछले पांच सालों में कभी नहीं भागी हूं और चैम्पियनशिप के दौरान मैं सच में तेजी से भागी थी। लेकिन 2 हफ्ते के अंदर यहां पर एक बार फिर ट्रैक पर आना और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना काफी शानदार अनुभव रहा।'

स्प्रिंट क्वीन ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा,'डायमंड लीग सीजन के 100 मीटर ओपनिंग मुकाबले के लिये यह खराब शुरुआत नहीं है। नया निजी बेस्ट, नेशनल रिकॉर्ड और 100 मीटर रेस में दूसरा सबसे तेज समय। आप सबके प्यार और सम्मान के लिये शुक्रिया। खुद में लगातार सुधार करने की उमंग के साथ आप सभी को मेरा प्यार।'

विश्व एथलेटिक्स की ओर से मान्यता प्राप्त डायमंड लीग रेस की शुरुआत हेवार्ड फील्ड पर शॉ कैरी रिचर्डसन की वापसी के साथ हुई जिन्हें मरीजुआना टेस्ट में पॉजिटिव पाये जाने के बाद ओलंपिक से बैन कर दिया गया था, ऐसे में फैन्स को उम्मीद थी जैमेकन एथलीट के खिलाफ यह स्प्रिंटर जबबरदस्त वापसी करेगी, हालांकि उन्होंने निराश किया।

और पढ़ें: World Athletics Championship: पहली बार भारत ने जीते एक से ज्यादा पदक, शैली ने रचा इतिहास

रेस के खत्म होने के बाद रिचर्डसन ने वादा किया कि आने वाली रेस के दौरान उनसे कई बेहतरीन प्रदर्शन आने वाले हैं। उन्होंने कहा वापसी करने के बाद वो करना जिसके लिये मेरे अंदर जुनून भरा हुआ है और जो मुझे हर रोज उठकर आगे बढ़ने की ताकत देता है, मेरे लिये एक आशीर्वाद से कम नहीं है। गौरतलब है कि रिचर्डसन ने यूएस ओलंपिक ट्रैक एंड फील्ड ट्रॉयल्स के दौरान 100 मीटर रेस जीती थी लेकिन मरीजुआना टेस्ट में पॉजिटिव पाये जाने के बाद उनका खिताब छीन लिया गया।

इसके चलते उन पर 30 दिन का प्रतिबंध लगाया गया और टोक्यो में जाने वाली यूएस एखलीट टीम का हिस्सा नही बन सकी। अमेरिकी दल ने इवेंट फील्ड में सभी को हैरान किया और टोक्यो 2020 में 47 मेडल अपने नाम किये। गौरतलब है कि डायमंड लीग के शेड्यूल में प्रीफोनटाइन क्लासिक रेस का नाम ऑरिगन के मशहूर धावक स्टीव प्रीफॉन्टाइन के नाम पर रखा गया है। यह लीग अगले साथ हेवार्ड फील्ड में खेली जाने वाली 100 मीटर इवेंट की विश्व चैम्पियनशिप से पहले का प्रीव्यू साबित होगी।

Story first published: Monday, August 23, 2021, 15:45 [IST]
Other articles published on Aug 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+