कार्तिक त्यागी ने दोहराया इतिहास, कभी मुनाफ पटेल ने किया था ये काम
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 का 32वां मैच मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। संजू सैमसन की शानदार कप्तानी की बदाैलत राजस्थान ने आखिरी ओवर में दो रन से जीत हासिल की। राजस्थान के युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी इस मैच के हीरो रहे। उन्होंने इतिहास दोहराने का काम किया। दरअसल, कार्तिक ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आखिरी ओवर में चार रन बचाकर टीम को अद्भुत जीत दिलाई। इसी के साथ वह ऐसा करने वाले आईपीएल इतिहास के दूसरे गेंदबाज भी बन गए हैं।
पंजाब को आखिरी ओवर में मैच जीतने के लिए 4 रन चाहिए थे। पहली गेंद कार्तिक ने फेंकी। दूसरी गेंद पर अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे एडन मार्कराम ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर कार्तिक ने पूरन को आउट कर मैच मोड़ दिया। चौथी गेंद भी खाली रही। फिर पांचवीं गेंद पर दीपक हुड्डा आउट हुए और पंजाब को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 3 रन चाहिए थे। आखिरी गेंद का सामना करने आए फैबियन एलन एक भी रन नहीं बना पाए और राजस्थान ने रोमांचक जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें- शर्मनाक हार से निराश हुए केएल राहुल, बोले- पिछली गलतियों से नहीं सीखा है
कभी मुनाफ पटेल ने किया था ये काम
आईपीएल इतिहास में यह दूसरा मौका है जब किसी गेंदबाज ने 4 रनों का बचाव किया। खास बात यह है कि ये दोनों गेंदबाज राजस्थान की टीम का हिस्सा थे। 2009 के आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले मुनाफ पटेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार रन बचाए थे। उसके बारह साल बाद भी किसी गेंदबाज ने ऐसा कारनामा नहीं किया है।
आईपीएल 2021 के पहले हाफ में बेंच पर बैठने के बाद कार्तिक को दूसरे हाफ के पहले मैच में मौका मिला। उन्होंने अपने पहले तीन ओवरों में 28 रन बनाए थे। हालांकि, आखिरी ओवर में उन्होंने 4 रन बचाए और मैच जीत लिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड से भी नवाजा गया। कार्तिक ने पिछले साल इसी मैदान पर अपना आईपीएल डेब्यू किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
