दिनेश कार्तिक की पत्नी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, सामने आईं तस्वीरें
नई दिल्ली। माैजूदा समय बताैर कमेंटेटर भूमिका निभाने वाले भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इस जानकारी कार्तिक ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए दीं। इसी के साथ कार्तिक को चारों से बधाईयों का तांता लग गया।
शेयर की गई तस्वीर में कार्तिक और दीपिका अपने जुड़वा बच्चों के साथ खुशी-खुशी पोज देते नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में उनके पालतू डाॅगी को भी दिखाया गया है जो कई मौकों पर इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी बहुत सारी तस्वीरों में भी नजर आता है। दीपिका पल्लीकल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मनमोहक तस्वीरें साझा कीं और अपने प्रशंसकों को खुशखबरी दी।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : मुंबई इन तीन खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन, हार्दिक पांड्या होंगे बाहर

बच्चों का रखा ये नाम
इस कपल ने अपने बच्चों का नाम कबीर पल्लीकल कार्तिक और जियान पल्लीकल कार्तिक रखा है। दिनेश कार्तिक ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "और जैसे ही 3 से 5 हो गया। दीपिका और मुझे दो खूबसूरत बेबी बॉय बेबी कबीर पल्लीकल कार्तिक, जियान पल्लीकल कार्तिक का आशीर्वाद मिला है। हम इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते।'' कार्ति ने 3 से 5 का जिक्र इसलिए किया क्योंकि साथ में उनका डाॅगी भी है।

कार्तिक ने की थी दूसरी शादी
गाैर हो कि कार्तिक ने दूसरी शादी की थी। कार्तिक की पहली शादी साल 2007 में बचपन की दोस्त निकिता से हुई थी, लेकिन इस शादी में विलेन बनकर आए दिनेश के टीम मेट मुरली विजय। कार्तिक को जब दोनों के अफेयर की बात पता लगी तो उन्होंने निकिता को तलाक दे दिया, इसके बाद मुरली विजय ने निकिता से शादी कर ली। इसके बाद कार्तिक की लाइफ में इंटरनेशनल स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल ने एंट्री मारी। दोनों की मुलाकात 2013 में हुई एक जिम में हुई थी। फिर जून 2013 में कार्तिक ने दीपिका को शादी के लिए प्रपोज किया। दीपिका ने कार्तिक का प्रपोज स्वीकार किया और 5 महीने बाद नवंबर 15 को दोनों ने सगाई कर ली। फिर 2014 में दीपिका के इंटरनेशनल मैचों को देखते हुए दोनों को रुकना पड़ा और इसके बाद 18 अगस्त 2015 को ईसाई और 20 अगस्त को हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक दोनों ने शादी की थी।
|
दिनेश कार्तिक ने हाल ही में आईपीएल 2021 में भाग लिया
कार्तिक आईपीएल 2021 में प्रवेश करने से पहले कमेंट्री के लिए सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड-भारत की पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के कमेंट्री पैनल में भाग लिया। उन्होंने अपनी कमेंट्री से क्रिकेट जगत के चारों ओर से बहुत प्रशंसा प्राप्त की। इसके बाद दिनेश कार्तिक आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले। टीम ने आईपीएल के पहले चरण में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन टूर्नामेंट के दूसरे भाग में मजबूत वापसी की।
केकेआर ने आईपीएल 2021 के फाइनल में जगह बनाई, जिसमें उन्होंने एमएस धोनी की अगुवाई वाली सीएसके की ओर से हार मिली। टीम के शीर्ष क्रम ने टीम की किस्मत बदलने में बहुमूल्य योगदान दिया। दिनेश कार्तिक ने आईपीएल के यूएई चरण में टीम के लिए कुछ अहम पारियां खेलीं। हालाँकि, टीम फाइनल हार गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
