Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CSK vs KKR: कार्तिक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी कोलकाता, जानें कैसी है प्लेइंग 11

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमिर लीग के 13वें सीजन का 21वां मैच आज अबु धाबी के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर आज 3 बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना 2 बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जहां अपना पिछला मैच गंवा के आ रही है तो वहीं सीएसक के टीम ने अपनी खोई लय को वापस हासिल कर लिया है और हैदराबाद के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की।

वहीं केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि उन्हें पहले फील्डिंग करने में कोई परेशानी नहीं है।

और पढ़ें: IND vs AUS: खतरे में पड़ा भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा, बोर्ड से नाखुश है चैनल 7, जानें क्या है विवाद

सीएसके की टीम ने आज के मैच में अपनी प्लेइंग में एक बदलाव करते हुए पीयूष चावला को बाहर बिठाया है और उनकी जगह करन शर्मा को मौका दिया है। वहीं केकेआर की टीम आज के मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी है।

टॉस जीतने के बाद कप्तान कार्तिक ने कहा,'हम पहले बल्लेबाजी करेगे। हमने पिछले 2 मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है, इसलिये हम आज भी बल्लेबाजी करेंगे। वहीं हम अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं।'

और पढ़ें: CSK vs KKR: अगर चेन्नई-केकेआर के मैच में जीतना है इनाम, तो Dream 11 में ऐसे रखें अपनी टीम

वहीं धोनी ने कहा,'हमें रनों का पीछा करना पसंद है, हमने यह काम काफी समय से किया है। पिछले कुछ मैच हमारे लिये अच्छे नहीं रहे लेकिन पिछले मैच में हमने चेज करते हुए जीत हासिल की, जो टीम का कॉन्फिडेंस बढ़ाती है। आज हम एक बदलवा के साथ उतरे हैं, पीयूष चावला की जगगह करन शर्मा को शामिल किया गया है।'

चेन्नई सुपर किंग्स 11: शेन वाटसन, फाफ डुप्लेसिस, अंबति रायडु, केदार जाधव, एमएस धोनी, सैम करन, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, करन शर्मा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।

केकेआर प्लेइंग 11: शुबमन गिल, सुनील नरेन, नितिश राणा, इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, राहुल त्रिपाठी, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।

Story first published: Wednesday, October 7, 2020, 20:10 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+