न्यूजीलैंड के खिलाफ गावस्कर ने दिए हार्दिक और भुवी की जगह ये दो बदलाव करने के सुझाव
नई दिल्लीः टी20 वर्ल्ड कप में भारत को अपना अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ खेलना है। यह मैच अहम है क्योंकि भारत की टीम पाकिस्तान से हार चुकी है और अब एक आसान ग्रुप में होने की कीमत टीम इंडिया को चुकानी होगी। यह मैच हारने का मतलब होगा न्यूजीलैंड और पाकिस्तान से पिछड़ जाना क्योंकि बाकी टीमें इस ग्रुप से इतनी आसान है कि उलटफेर की संभावनाएं कम हैं। हालांकि अफगानिस्तान से हर टीम बचना चाहेगी। कुल मिलाकर भारत के लिए नजरिए से 31 अक्टूबर का दिन अहम है और टीम इंडिया के लिए सुनील गावस्कर के कुछ सुझाव हैं।

गावस्कर ने दिए दो बदलाव के सुझाव-
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के आगामी टी 20 विश्व कप सुपर 12 मैच से पहले, सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की प्लेइंग इलेवन में हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार की जगह पर दूसरे खिलाड़ियों को लेने की सिफारिश की है। टीम इंडिया रविवार को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी और अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान से हारने के बाद वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत हासिल करने का लक्ष्य रखेगी।
महान क्रिकेटर को यह भी लगता है कि अगर हार्दिक गेंदबाजी नहीं कर सकते हैं तो उनकी जगह मुंबई इंडियंस (एमआई) की ओर से खेलने का अनुभव रखने वाले ईशान किशन को लेना चाहिए। गावस्कर ने यह भी सुझाव दिया कि शार्दुल ठाकुर को भुवनेश्वर के बजाय प्लेइंग इलेवन में रखा जाना चाहिए। गावस्कर के ये दोनों सुझाव काफी सटीक मालूम पड़ते हैं।
कोहली ने नेट्स में लगाए गजब के शॉट्स, हैरानी से देखते रहे ईशान किशन और श्रेयस अय्यर- VIDEO

शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन को लेने की बात कही-
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज पाकिस्तान के खिलाफ तीन ओवर में 25 रन दे चुके हैं और वह खराब फॉर्म में थे। वैसे कोई भी भारतीय बॉलर विकेट लेने में नाकामयाब रहा क्योंकि पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीत दर्ज की।
स्पोर्ट्स तक पर बोलते हुए, गावस्कर ने कहा, "अगर हार्दिक पांड्या गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं तो मैं ईशान किशन को उनसे आगे मानूंगा क्योंकि वे हार्दिक की तुलना में बेहतरीन फॉर्म में हैं।"
पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ एक भी गेंद नहीं फेंकी लेकिन हाल ही में उन्हें भारत के लिए नेट्स में गेंदबाजी करते देखा गया।

ज्यादा बदलाव नहीं करने हैं- सुनील गावस्कर
उन्होंने आगे कहा कि आप भुवनेश्वर कुमार के स्थान पर शार्दुल ठाकुर के बारे में सोच सकते हैं। गावस्कर ने यह भी सुझाव दिया की ज्यादा बदलाव नहीं किया जाए क्योंकि ये घबराने का संकेत होगा।
उन्होंने कहा, "यदि आप बदलाव करते हैं, तो यह दिखाएगा कि टीम घबरा गई है। घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके पास एक अच्छी टीम है। हां, आप एक अच्छी टीम से एक मैच हार गए हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि भारत मैच नहीं जीतेगा या टूर्नामेंट नहीं जीतेगा। यदि आप अगले चार मैच जीतते हैं, तो आप सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं और वहां से फाइनल में भी। इसलिए, बहुत अधिक बदलाव करने की कोई आवश्यकता नहीं है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
