Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

AUS vs IND: सिडनी में सैमसन की जगह इस खिलाड़ी को टीम में चाहते हैं सहवाग, कारण भी बताया

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जी रही टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज सिडनी के मैदान पर खेला जाना है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है और इस आखिरी मैच में जीत हासिल कर कंगारू टीम को क्लीन स्वीप करना चाहेगी। अगर विराट सेना ऐसा करने में कामयाब होगी तो वह एक बड़ा इतिहास रचते हुए कंगारू टीम को उसी के घर में पहली बार क्लीन स्वीप करेगी। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने टीम के प्लेइंग 11 को लेकर अपनी राय रखी है और बताया है कि वो सीरीज के आखिरी मैच में किस बल्लेबाज को संजू सैमसन के बजाय मैदान पर देखना चाहेंगे।

वीरेंदर सहवाग का मानना है कि वैसे तो कप्तान विराट कोहली को जीतने वाली टीम के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिये लेकिन वह आखिरी मैच में एक बदलाव कर सकते हैं और संजू सैमसन के बजाय मनीष पांडे को मौका देना चाहिये।

और पढ़ें: 2nd T20, AUS vs IND: 4 खिलाड़ी जिनके दम पर भारत ने सिडनी में हासिल की रिकॉर्ड जीत

सोनी स्पोर्टस के चैनल पर बात करते हुए सहवाग ने कहा,'मेरे हिसाब से प्लेइंग 11 में किसी तरह के बदलाव की जरूरत नहीं है। हालांकि अगर मनीष पांडे फिट हो गये हैं तो उन्हें संजू सैमसन की जगह मौका मिलना चाहिये। सैमसन ने 2 मैच खेले हैं और दोनों में कुछ खास रन नहीं बना सके हैं, ऐसे में पांडे की जगह बनती है और विराट को बदलाव की आदत है।'

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में संजू सैमसन को अब तक खेले गये दोनों मैचों में प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया है लेकिन उनके बल्ले से कुछ खास रन नहीं निकले हैं। पहले मैच में उन्होंने 23 रन तो दूसरे मैच में 15 रन बनाकर आउट हो गये थे।

और पढ़ें: AUS vs IND: शिखर धवन की स्टंपिंग करने के बाद वेड को याद आये धोनी, जानें क्या कहा

वहीं मनीष पांडे को कैनबरा के मैदान पर पहले मैच में मौका मिला था जहां पर वह सिर्फ 2 रन बनाकर ही आउट हो गये थे। कोहली ने दूसरे मैच से बाहर रखने के पीछे उनकी चोट को कारण बताया था।

Story first published: Tuesday, December 8, 2020, 8:21 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+