भारत-न्यूजीलैंड के मैच से तुरंत पहले क्यों बदला गया अंपायर, आईसीसी ने किया खुलासा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिये पिछले कुछ सालों में आईसीसी टूर्नामेंटस के नॉकआउट मुकाबले अच्छे नहीं बीते हैं। भारतीय टीम इन टूर्नामेंटस में अच्छी शुरुआत करती है लेकिन नॉकआउट स्टेज पर पहुंच कर हार जाती है। नॉकआउट मैचों में भारतीय टीम की हार के अलावा एक और चीज कॉमन रही जो कि विराट सेना के लिये अनलकी साबित हुई है। साल 2014 से खेले गये कई आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में जहां पर भारत को हार मिली है वहां पर अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ जरूर मौजूद रहे हैं। ऐसे में फैन्स का मानना है कि भारतीय मैचों में इस अंपायर का मौजूद होना अनलकी साबित होता है।
यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में भी यह बात एक बार फिर से सही साबित हुई जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गये वर्चुअल नॉकआउट मुकाबले में आखिरी समय पर अंपायर बदल दिये गये और इंग्लिश अंपायर माइकल गफ की जगह रिचर्ड केटलब्रॉ को अंपायरिंग की जिम्मेदारी दी गई। केटलब्रॉ की ओर से अंपायरिंग में कोई गलती देखने को नहीं मिली लेकिन भारतीय टीम के लिये वह एक बार फिर से अनलकी साबित हुए और विराट सेना को 8 विकेट से मात मिली।
और पढ़ें: किसने किया ईशान किशन से ओपन कराने का फैसला, भारत के बल्लेबाजी कोच ने किया खुलासा

आखिरी समय पर बदला अंपायर
इस हार के बाद भारतीय टीम का टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो गया है। ऐसे में एक बड़ा सवाल यह उठता है कि ऐसा क्या हुआ जिसके चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गये इस मैच में आखिरी समय पर आईसीसी को अंपायर बदलना पड़ा। उल्लेखनीय है कि भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गये इस मैच में इंग्लिश अंपायर माइकल गफ को अंपायरिंग करनी थी, हालांकि उन पर बायोबबल तोड़ने का आरोप लगने के बाद आईसीसी ने उन्हें 6 दिन के लिये क्वारंटीन कर मैच में अंपायरिंग करने से बैन कर दिया।
द डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार डरहम के लिये खेलने वाले इस पूर्व बल्लेबाज को आईसीसी की बायो सिक्योरिटी कमिटी ने यूएई में बायोबबल तोड़ने के जुर्म में मैच से नाम वापस लेने के लिये कहा गया।

माइकल गफ ने किया बायोबबल नियमों का उल्लंघन
गौरतलब है कि माइकल गफ मौजूदा समय दुनिया के सबसे बेस्ट अंपायर्स में से एक हैं। रिपोर्ट के अनुसार पिछले शुक्रवार (29 अक्टूबर) को माइकल गफ ने बिना इजाजत होटल छोड़ा और कुछ लोगों से मिलने के लिये बायोबबल से बाहर गये।
डेली मिरर ने आईसीसी प्रवक्ता के बयान को कोट करते हुए लिखा,'आईसीसी की बायो सिक्योरिटी एडवाजरी समिति ने अंपायर माइकल गफ को 6 दिन के लिये क्वारंटीन में रहने के लिये कहा है क्योंको उन्होंने सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया और बायोबबल तोड़कर बाहर मिलने गये।'

जल्द मैदान पर लौटेंगे माइकल गफ
आपको बता दें कि क्वारंटीन के दौरान माइकल गफ के अब तक के क्वारंटीन के दौरान सभी टेस्ट नेगेटिव आये हैं और उम्मीद है कि वो जल्द ही मैदान पर अंपायरिंग के लिये वापसी कर सकते हैं। भारत न्यूजीलैंड मुकाबले में उनके बाहर होने के बाद साउथ अफ्रीका के मरैस इरेसमस और रिचर्ड केटलब्रॉ ने अंपायरिंग की।
रिचर्ड केटलब्रॉ की बात करें तो वो 2014 टी20 विश्वकप फाइनल, 2015 विश्वकप सेमीफाइनल, 2016 टी20 विश्वकप सेमीफाइनल, 2017 चैम्पियन्स ट्रॉफी फाइनल, 2019 विश्वकप सेमीफाइनल में मैदानी अंपायर थे और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021 के फाइनल में थर्ड अंपायर की भूमिका में नजर आये थे। भारत इन सभी मैचों में खिताब जीतने के करीब था लेकिन उसे इन सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications