IND vs SL: श्रीलंका दौरे को लेकर BCCI ने जारी किया शेड्यूल, जानें कौन होगा हेड कोच
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के खिलाफ जुलाई में प्रस्तावित लिमिटेड ओवर्स की सीरीज को लेकर बीसीसीआई ने सोमवार को शेड्यूल जारी कर दिया है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने श्रीलंका दौरे को लेकर सीमित ओवर्स सीरीज का ऐलान किया था और साफ किया था कि 3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज के लिये भारत अपनी बी टीम को श्रीलंका दौरे पर भेजेगा। उल्लेखनीय है कि इस दौरे पर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेलने गई भारतीय टीम के खिलाड़ी श्रीलंका दौरे पर नहीं जायेंगे, जिसके चलते श्रीलंका दौरे पर बीसीसीआई टीम कई युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकती है।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने श्रीलंका दौरे के बारे में बात करते हुए बताया कि वनडे सीरीज का आगाज 13 जुलाई से होगा। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ श्रीलंका दौरे पर टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आयेंगे।
और पढ़ें: WTC फाइनल को लेकर उत्साहित हैं केन विलियमसन, टॉस को लेकर कही बड़ी बात
उल्लेखनीय है कि भारत और श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली इस लिमिटेड सीरीज के प्रसारणकर्ता सोनी स्पोर्टस नेटवर्क ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेड्यूल रिलीज किया है। इसके अनुसार श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 13 जुलाई को, दूसरा मैच 16 जुलाई और तीसरा मैच 18 जुलाई से खेला जायेगा। वहीं पर टी20 सीरीज का पहला मैच 21 जुलाई, दूसरा मैच 23 जुलाई और तीसरा मैच 25 जुलाई को खेला जायेगा।
इस दौरान न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ हेड कोच की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। गौरतलब है कि भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ गये हैं जिसके चलते श्रीलंका दौरे पर राहुल द्रविड़ को टीम की जिम्मेदारी दी गई है।
और पढ़ें: ENG vs NZ: बर्मिंघम टेस्ट में ऑली रॉबिन्सन की जगह खेलेगा यह खिलाड़ी, सस्पेंशन के चलते हुए बाहर
आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिये शिखर धवन जैसे अनुभवी खिलाड़ी के साथ सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, संजू सैमसन और जयदेव उनादकट जैसे खिलाड़ियों को मौका दे सकती है तो वहीं पर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी भी इस मैच में नजर आ सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
