For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs NZ: बर्मिंघम टेस्ट में ऑली रॉबिन्सन की जगह खेलेगा यह खिलाड़ी, सस्पेंशन के चलते हुए बाहर

नई दिल्ली। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच रविवार को ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिसका बाद सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच गुरुवार (10 जून) से एजबास्टन के मैदान पर खेला जाना है। वहीं इंग्लैंड की टीम ने टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से पहले ड्रीम डेब्यू कर रहे ऑली रॉबिन्सन पर 8 साल पहले की गई अश्लील और नस्लीय टिप्पणी को लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से तब तक के लिये सस्पेंड कर दिया है जब तक कि अनुशासनात्मक कार्रवाई के नतीजे नहीं आ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि रॉबिन्सन ने यह ट्वीट साल 2012 और 2013 के दौरान किये थे।

रॉबिन्सन ने लॉर्डस के मैदान पर ड्रीम डेब्यू किया था और 7 विकेट हासिल किये और बल्लेबाजी में भी 42 रनों का योगदान दिया। हालांकि अब जब रॉबिन्सन दूसरे टेस्ट मैच के लिये नहीं खेलने वाले हैं तो इंग्लैंड की टीम ने उनकी जगह डॉम बेस को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है। उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम बिना किसी स्पिन गेंदबाज के मैदान पर उतरी थी।

और पढ़ें: हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भिंडरावाला को किया याद, विवाद बढ़ने पर दी सफाई

दरअसल इंग्लिश टीम ने जैक लीच को स्क्वॉड में शामिल किया था लेकिन फिट न होने के चलते वो लॉर्ड्स टेस्ट का हिस्सा नहीं बन सके थे। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड ने डॉम बेस को शामिल करने को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि जैक लीच अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और रॉबिन्सन के जाने के बाद टीम में एक खिलाड़ी की जगह हो गई थी जिसके चलते डॉम बेस परफेक्ट रिप्लेसमेंट बनेंगे।

गौरतलब है कि ऑली रॉबिन्सन ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 3 विकेट हासिल कर 7 विकेट हासिल किये जबकि बल्लेबाजी में भी 42 रनों की पारी खेली। डेब्यू करने के साथ ही रॉबिन्सन के पुराने ट्वीट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गये जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी और कहा कि वह इसके लिये बेहद शर्मिंदा हैं।

और पढ़ें: WTC फाइनल में कौन बनेगा विजेता, इरफान पठान ने बताया किस टीम के पास ज्यादा मौका

आपको बता दें कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 10 से 14 जून तक सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा। सीरीज के पहले टेस्ट मैच में कीवी टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 378 रनों की पारी खेली, तो वहीं पर इंग्लैंड की टीम ने 272 रनों का स्कोर खड़ा किया। कीवी टीम ने इंग्लैंड के सामने चौथी पारी में 273 रनों का लक्ष्य रखा और इंग्लैंड की टीम 170 रन ही बना सकी और मैच ड्रॉ हो गया।

Story first published: Monday, June 7, 2021, 20:07 [IST]
Other articles published on Jun 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+