AFG vs PAK: मैच देखने बिना टिकट स्टेडियम में घुसे फैन्स, ICC ने मांगी माफी
नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रही टी20 विश्वकप का 24वां मैच शारजाह के मैदान पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान की टीम के बीच खेला गया जहां पर हजारों फैन्स बिना टिकट के ही स्टेडियम में घुस आये, जिसके चलते बहुत ज्यादा कन्फ्यूजन देखने को मिली। इसके चलते स्टेडियम के सुरक्षा अधिकारियों ने गेट को जल्दी बंद करने का फैसला लिया और जिन फैन्स के पास टिकट था वो लोग भी मैच देखने के लिये स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सके। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मैच में 16 हजार टिकटों की ही बिक्री हुई थी लेकिन कई सारे फैन्स जो कि बिना टिकट थे वो स्टेडियम में जबरदस्ती घुस आये थे।
आईसीसी ने बयान जारी करते हुए कहा,'पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले गये मैच में लगभग 16 हजार टिकटों की ही बिक्री हुई थी, लेकिन हजारों फैन्स जो कि बिना टिकट यहां पर पहुंचे थे उन्होंने जबरदस्ती स्टेडियम में घुसने की कोशिश की।' आईसीसी ने अपने बयान में आगे कहा कि दुबई की पुलिस और स्टेडियम के सुरक्षा अधिकारियों की मदद से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई ताकि स्टेडियम के अंदर बैठे सभी लोग सुरक्षित रहें। दुबई पुलिस ने इस दौरान स्टेडियम के सभी दरवाजे बंद कर दिये थे।
और पढ़ें: नहीं रहे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एलन डेविडसन, बने थे यह कारनामा करने वाले सबसे पहले खिलाड़ी
आईसीसी ने कहा,'दुबई पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों ने स्टेडियम में मौजूद लोगों की सुरक्षा बनाने में काफी मदद की और संसाधनों (रिसोर्सेज) का इस्तेमाल कर बाहर जमा हुई भीड़ को हटाने में मदद की। शाम को करीब 7 बजे दुबई पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि स्टेडियम में किसी तरह के बिना टिकट वाले फैन्स को घुसने से रोकने के लिये सभी दरवाजों का बंद रखना जरूरी है।'
आईससी ने इस घटना को लेकर माफी मांगते हुए बताया कि एमीरेटस क्रिकेट बोर्ड इस पूरे मसले की जांच करने का वादा किया है और आने वाले मैचों में ऐसा दोबारा न हो इसे सुनिश्चित करने की बात कही है। आईसीसी और ईसीबी इस घटना पर माफी मांगती है और जो फैन्स सही टिकट होने के बावजूद स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सके उन्हें तुरंत ही टिकट प्रोवाइडर से संपर्क करने की अपील करती है।
और पढ़ें: BAN vs WI: शारजाह के मैदान पर लगी रिकॉर्डों की झड़ी, रसेल-होल्डर के नाम हुई बड़ी उपलब्धि
आपको बता दें कि शारजाह के मैदान पर खेले गये इस अहम मैच में अफगानिस्तान की टीम ने अपने प्रदर्शन से दिल जीता लेकिन पाकिस्तान की टीम ने आसिफ अली की विस्फोटक पारी के दम पर एक ओवर पहले ही मैच को 5 विकेट से जीत लिया। अफगानिस्तान की टीम ने इस मैच में खराब शुरुआत के बावजूद निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 147 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने अच्छी शुरुआत की लेकिन राशिद खान-मोहम्मद नबी ने अपनी टीम की वापसी करा दी और उस स्थिति में पहुंचा दिया जहां पर पाकिस्तान को जीत के लिये 12 गेंदों में 24 रन की दरकार थी। हालांकि आसिफ अली ने एक ही ओवर में 4 छक्के लगाकर मैच को खत्म कर दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications