WTC फाइनल में हार के बाद BCCI कैंसिल कर सकता है भारतीय टीम की छुट्टियां, जानें क्या है कारण
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित की गई विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में हार का सामना करने के बाद भारतीय टीम के लिये एक और बड़ी और बुरी खबर सामने आ रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में 8 विकेट से हार का सामना करने वाली भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले 20 दिनों के लिये बायोबबल लाइफ से छुट्टी दी जानी थी लेकिन अब रिपोर्ट आ रही है कि बीसीसीआई इन छुट्टियों को कैंसिल कर सकता है। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
इनसाइड स्पोर्टस की ओर से मिली रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई इंग्लैंड में लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए भारतीय टीम के खिलाड़ियों की छुट्टियां कैंसिल करने के बारे में सोच रहा है। जैसे ही भारतीय टीम ने टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के लिये अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था वैसे ही बीसीसीआई ने बाकी खिलाड़ियों को बायोबबल से छुट्टी दे दी थी लेकिन इंग्लैंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए बोर्ड इन्हें कैंसिल करने के बारे में सोच रहा है।
और पढ़ें: WTC फाइनल में पंत की बल्लेबाजी से नाराज हुए गावस्कर, कहा- धोनी थे केयरफ्री ऋषभ हैं केयरलेस
बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा, 'हम इंग्लैंड की परिस्थितियों पर नजर बनाये हुए हैं और अगर चीजें यहां पर खराब होती नजर आती हैं तो हम उसी के हिसाब से फैसला लेंगे और जरूरत पड़ने पर छुट्टियां भी कैंसिल करने से पीछे नहीं हटेंगे।'
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के बीच लंबे अंतराल को देखते हुए अपने खिलाड़ियों मानसिक तौर पर फिट रहने के लिये ब्रेक देने का फैसला किया था जिसके तहत सभी खिलाड़ियों को बायोबबल से बाहर निकलने की इजाजत दी जानी थी और परिवार के साथ घूमने की मंजूरी भी मिलनी थी।
और पढ़ें: कोहली नही रवि शास्त्री के चलते भारत नहीं जीत पा रहा ICC की ट्रॉफी, बन गये हैं नये चोकर्स
आपको बता दें कि इंग्लैंड में पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना वायरस के नये संक्रमित मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिला है और लगभग 10 हजार नये मामले पिछले एक हफ्ते में सामने आये हैं। इसको देखते हुए इंंग्लैंड सरकार एक बार फिर से कड़े नियम लागू कर सकती है। भारतीय खिलाड़ियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिये बनी वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है और बोर्ड टेस्ट सीरीज से पहले दूसरा टीका लगवाने का इंतजाम कर रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications