Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ENG vs WI: टीम से बाहर करने को पर फूटा स्टुअर्ट ब्रॉड का गुस्सा, जानें क्या कहा

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच साउथैम्पटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई है। इस मैच में जहां बेन स्टोक्स को पहली बार टीम की कमान संभालने का मौका मिला तो वहीं इंग्लैंड के लिये टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को 8 साल बाद टीम में शामिल किया गया। लगातार 2 साल से टीम के लिये शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टुअर्ड ब्रॉड ने टीम से बाहर किये जाने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया कि जब उन्हें इस बात का पता चला तो वो कैसा महसूस कर रहे थे।

ब्रॉड ने बताया कि जब उन्हें इस बात का पता चला कि वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथैम्पटन में होने वाले मैच से उन्हें बाहर किया जा रहा है तो उन्हें काफी गुस्सा आया और निराशा भी महसूस हुई। गुस्से में आकर ब्रॉड ने टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं से अपने भविष्य को लेकर सफाई भी मांगी है।

और पढ़ें: बैन हटाने की अपील पर PCB ने दानिश कनेरिया को दिया दो टूक जवाब, जानें क्या कहा

स्काई स्पोर्टस के एक कार्यक्रम में बात करते हुए ब्रॉड ने कहा,'मुझे इसके बारे में मैच से एक दिन पहले शाम छह बजे पता चला जब स्टोक्स ने कहा कि वे इन परिस्थितियों में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरेंगे। मैं निराश, क्रोधित और हतोत्साहित हो गया हूं, क्योंकि यह फैसला समझना काफी मुश्किल है। मैंने शायद पिछले दो वर्षों में सबसे अच्छी गेंदबाजी की है। मुझे ऐसा लगा मानो एशेज और दक्षिण अफ्रीका में जीत के समय मेरी जगह टीम में मेरी शर्ट थी।'

गौरतलब है कि स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड के लिये पिछले साल एशेज सीरीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई थी और टीम के सबसे सफल गेंदबाज बनकर उभरे थे। स्टुअर्ट ब्रॉड ने बताया कि उन्होंने टीम में अपने भविष्य को लेकर राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ से स्पष्टीकरण मांगा था जिसके जवाब में उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

और पढ़ें: 'भारतीय खिलाड़ियों को बाहर करने से पहले बात तक नहीं करते चयनकर्ता', आकाश-जाफर का खुलासा

उन्होंने कहा,'मैं टीम में अपने रोल और अपने भविष्य को लेकर उनसे स्पष्ट प्रतिक्रिया चाहता था और उन्होंने मुझे सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।'

आपको बता दें कि इंग्लैंड के नये कप्तान बेन स्टोक्स ने टीम की प्लेइंग इलेवन चुनते हुए साफ किया था कि वह तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर के साथ मैदान पर उतरेंगे। स्टुअर्ट ब्रॉड को इससे पहले 2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही घरेलू सीरीज में आराम दिया गया था।

Story first published: Saturday, July 11, 2020, 16:20 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+