RR vs RCB: जानें कौन हैे आरसीबी के लिये डेब्यू करने वाले जॉर्ज गॉर्टन, जैमिसन को किया है रिप्लेस
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 43वां मैच दुबई के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच खेला जा रहा है, जहां पर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। प्लेऑफ की रेस में बरकरार रहने के लिये अहम इस मैच में दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में एक-एक बदलाव किया है, जहां पर राजस्थान की टीम के लिये तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की वापसी हुई है तो वहीं पर आरसीबी की टीम ने न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी काइल जैमिसन को बाहर बिठाने का फैसला किया है और उनकी जगह इंग्लैंड के लेफ्ट आर्म पेसर जॉर्ज कॉर्टन को मौका दिया है।
और पढ़ें: RCB vs RR: प्लेऑफ की रेस के बीच दुबई में होगी रिकॉर्ड की बरसात, जानें किन आंकड़ों पर रहेगी नजर
इंग्लैंड का यह तेज गेंदबाज राजस्थान के खिलाफ इस मैच में अपना आईपीएल डेब्यू कर रहा है। विराट कोहली ने इस खिलाड़ी के डेब्यू की जानकारी देते हुए कहा कि वो टीम के लिये गेंदबाजी के अलावा 7-8 नंबर पर बल्लेबाजी कर बड़े शॉट खेलने की क्षमता भी रखते हैं और फिनिशर की भूमिका अदा कर सकते हैं। आइये आपको बतायें कौन हैं जॉर्ज कॉर्टन जिन्हें विराट कोहली ने जैमिसन की जगह प्लेइंग 11 में मौका दिया है।
और पढ़ें: IPL 2021: अश्विन-मोर्गन विवाद पर सहवाग ने याद दिलाया 2019 विश्वकप फाइनल, केकेआर कप्तान को लताड़ा

कुछ ही मैचों में चयनकर्ताओं को किया प्रभावित
साल 2015 में खेले गये अंडर-19 विश्वकप में जॉर्ज कॉर्टन उस वक्त चर्चा में आये थे जब बांग्लादेश के खिलाफ अपने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया था। इसके बाद उन्हें ससेक्स की टीम ने शामिल कर लिया और तीनों ही प्रारूप में डेब्यू करने का मौका दिया। बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने डेब्यू सीजन (साल 2016) में ही शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लिश टीम के चयनकर्ताओं की नजर में आ गये। नतीजन ससेक्स के लिये डेब्यू करने के महज 4 महीनों बाद ही उन्हें इंग्लैंड की ए टीम में जगह मिल गई और श्रीलंका ए और पाकिस्तान ए के खिलाफ सीरीज का हिस्सा बनें।

एयरपोर्ट पर हुई थी अजीब इंजरी
इंग्लैंड ए और ससेक्स के लिये शानदार गेंदबाजी करने के चलते उन्हें 2017-18 के एशेज दौरे के लिये नेट बॉलर के रूप में टीम से जोड़ा गया और पहले टेस्ट मैच के लिये शॉर्ट टर्म कवर के रूप में टीम से जुड़े। सिर्फ 9 फर्स्ट क्लास मैच खेलकर एशेज की टीम से जुड़ने वाला यह खिलाड़ी एयरपोर्ट पर चोट का शिकार हो गया। वह एलए एयरपोर्ट पर अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट लेने की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान अपना एक सूटकेस उठाते हुए साइड स्ट्रेन इंजरी का शिकार हो गये। इस चोट के चलते वह साल 2018 में लगभग पूरा सेशन बाहर रहे थे।

ऐसा रहा है गॉर्टन का अब तक का करियर
गॉर्टन की बात करें तो वह खुद को एक ऑलराउंडर मानते हैं जिन्होंने 2019 के फर्स्ट क्लास सीजन में 9 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया है। ससेक्स के करियर की बात करें तो वो अब तक 24 फर्स्ट क्लास, 24 लिस्ट ए और 39 टी20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान गॉर्टन ने बल्लेबाजी में 2804 फर्स्ट क्लास, 942 लिस्ट ए और 665 टी20 रन बनाये हैं, जबकि गेंदबाजी में 569 फर्स्ट क्लास, 103 लिस्ट और 228 टी20 विकेट चटका चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications