IPL 2021 की नीलामी में नहीं मिला था खरीददार, अब राजस्थान ने बनाया बेन स्टोक्स का रिप्लेसमेंट
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में लगातार परेशानियों से जूझ रही राजस्थान रॉयल्स की टीम के फैन्स के लिये आखिरकार राहत भरी खबर सामने आई है। पहले ही मैच में चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो जाने वाले बेन स्टोक्स की जगह राजस्थान रॉयल्स ने रिप्लेसमेंट को ढूंढ लिया है और जल्द ही वह टीम के साथ जुड़ते नजर आयेंगे। 12 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में बेन स्टोक्स की उंगली में फ्रैक्चर आया जिसके बाद वह पूरे सीजन के लिये बाहर हो गये और इंग्लैंड लौट गये।
वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल के बचे हुए सीजन के लिये साउथ अफ्रीकी टीम के दिग्गज बल्लेबाज रासी वैन डेर दुसैं को बतौर रिप्लेसमेंट जोड़ने का काम किया है। उल्लेखनीय है कि 50 लाख रुपये की बेस प्राइस वाले दुसैं को आईपीएल 2021 की नीलामी के दौरान फ्रैंचाइजियों ने ज्यादा तवज्जो नहीं दी थी और वो अनसोल्ड रह गये थे।
और पढ़ें: 'अच्छा हुआ IPL 2021 की नीलामी में नहीं बिका', जानें ऐसा क्यों बोले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज
दुसैं की बात करें तो वह मध्यक्रम के बेहतरीन बल्लेबाज हैं और 126 टी20 मैचों में 31.31 की औसत से 3824 रन बनाने का काम किया है। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ समाप्त हुई द्विपक्षीय सीरीज में जबरदस्त फॉर्म दिखाई और 2 वनडे मैचों में 183 और 2 टी20 मैच में 86 रन बनाने का काम किया था।
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में दुसैं का स्टाइक रेट 153.57 का रहा है। दुसैं के अंतर्राष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने 8 टेस्ट मैचों में 34.64 की औसत से 485 रन, 23 वनडे मैचों में 80.90 की औसत से 890 रन और 20 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 41.86 की औसत से 628 रन बनाने का काम किया है।
और पढ़ें: प्रज्ञान ओझा का खुलासा, कहा- अगर धोनी खेल रहे हैं आखिरी IPL तो चेन्नई किसे बनाये अगला कप्तान
आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के लिये इस सीजन विदेशी खिलाड़ियों का सूखा चल रहा है। राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा ऑर्चर लीग के शुरू होने से पहले कोहनी की चोट के चलते बाहर हो गये थे जबकि बेन स्टोक्स पहले मैच के बाद बाहर हो गये। वहीं बाद में लिविंग लियामस्टोन और एंड्रयू टॉय ने भारत में तेजी से फैली महामारी कोरोना वायरस को देखते हुए आईपीएल छोड़ने का फैसला किया। वहीं टीम के पास अब जोस बटलर, क्रिस मॉरिस, डेविड मिलर और मुस्ताफिजुर रहमान के रूप में सिर्फ 4 ही विदेशी खिलाड़ी बाकी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
