Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

2nd T20: सिडनी मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका, बाहर हो सकते हैं एरॉन फिंच

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची भारतीय टीम 2-1 से वनडे सीरीज गंवाने के बाद इस समय 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का आगाज कैनबरा के मैदान पर शुक्रवार को खेले गये मैच से हुआ जिसमें भारतीय टीम ने 11 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज के बाकी बचे 2 मैच अब सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने हैं। रविवार को खेले जाने वाले इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के लिये एक बुरी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार लगातार अच्छी फॉर्म में चल रहे टीम के कप्तान एरॉन फिंच का सिडनी में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच में मैदान पर उतरना मुश्किल नजर आ रहा है।

कैनबरा में खेले गये पहले मैच के दौरान जब एरॉन फिंच फील्डिंग कर रहे थे तब उन्हें हिप इंजरी हुई थी। हालांकि वह इसके बावजूद मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और भारतीय टीम के खिलाफ 35 रनों की शानदार पारी खेली थी। शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने उनकी चोट पर अपडेट देते हुए साफ किया कि अभी स्कैन रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है लेकिन उनके खेलने और न खेलने को लेकर मैच से पहले ही फैसला लिया जायेगा।

और पढ़ें: AUS vs IND: 'हम LoopHole ढूंढने में माहिर', कनकशन विवाद पर मांजरेकर ने भारतीय टीम पर ही कसा तंज

भारत के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान एरॉन फिंच ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का काम किया था और पहले टी20 मैच में भी अच्छे टच में नजर आये थे।

ऐसे में अगर वह दूसरे टी20 मैच में नहीं खेल पाते हैं तो ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास सीरीज में वापसी करना थोड़ा मुश्किल हो जायेगा। चूंकि सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सहित कई खिलाड़ी चोट की वजह से पहले ही सीमित ओवर्स सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

और पढ़ें: AUS vs IND: चहल को रिप्लेसमेंट बनाने पर हेनरिक्स ने उठाये सवाल, जानें क्या बोले

वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिये फिंच की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी भी बड़ा सिरदर्द बनकर उतरेगी कि वह किस खिलाड़ी को सौंपी जाये। बॉल टैंपरिंग में अपना 2 साल का बैन पूरा कर चुके स्टीव स्मिथ को टीम मैनेजमेंट एक बार फिर से कप्तानी थमा सकता है, हालांकि मार्नस लाबुशाने भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिये एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

Story first published: Saturday, December 5, 2020, 15:55 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+