भारत के खिलाफ शाहीन अफरीदी जैसा कारनामा करना दोहराने चाहता है ये कीवी गेंदबाज
नई दिल्लीः शाहीन शाह अफरीदी द्वारा भारत के खिलाफ धारदार गेंदबाजी करने से उनकी प्रतिष्ठा में बहुत इजाफा हो गया है। शाहीन ने इतनी बढ़िया गेंदबाजी की थी कि भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में कभी भी खुलकर बैटिंग नहीं करती दिखाई दी। इस बात से मैथ्यू हेडन इतने उत्साहित हो गए थे कि उन्होंने जोश में कह दिया था कि आईपीएल में 130 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड का सामना करने वाले भारतीय बैटर शाहीन का मुकाबला कहां से कर पाएंगे।
पाकिस्तान के नव-नियुक्त बल्लेबाजी सलाहकार बाद में माहौल को भांपकर खिसिया जरूर गए लेकिन शाहीन का रुतबा किसी तरह से कम नहीं हुआ है। वर्ल्ड कप में भारत का एक और महत्वपूर्ण मैच है और शाहीन का नाम फिर से ऊपर आ रहा है।

शाहीन अफरीदी से प्रभावित हुए ट्रेंट बोल्ट
इस बार न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने दुआ मांगी है कि वे भारत के खिलाफ शाहीन शाह जैसी स्विंग हासिल कर सकें। अगर ऐसा होता है तो केएल राहुल और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों को फिर से दिक्कत हो सकती है क्योंकि शाहीन ने इन दोनों को सस्ते में ढेर कर दिया था। अब बोल्ट ऐसा कर पाएंगे या नहीं, यह भी इस मैच में देखने वाली बात होगी।
फिलहाल तो बोल्ट ने मुकाबले से पहले की शाम पर रिपोर्टरों से कहा है कि जिस तरह से शाहीन ने उस रात बॉलिंग की थी वह उसकी ओर देख रहे हैं। एक बाएं हाथ के गेंदबाज के हिसाब से मैं कह सकता हूं वह कमाल थी। आशा करता हूं मैं भी गेंदों को कुछ घुमा सकूंगा और जो शाहीन ने किया वैसा कर सकूंगा।
विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट, क्या कर पाएंगे बॉलिंग?

भारत से मिलने वाली चुनौती पर ये कहा-
बोल्ट मानते हैं कि भारत के पास भी अच्छे बल्लेबाज हैं और जल्दी विकेट लेना बहुत जरूरी है। फिलहाल इस वर्ल्ड कप में जो टीम रनों का पीछा कर रही है वो जीत हासिल कर रही है।
उन्होंने आगे कहा, "भारत कई चुनौतियां लेकर आता है, बल्लेबाजी लाइनअप बढ़िया है। हमें देखना होगा कि उनको किस तरह से बांधा जाए और जितना संभव हो उतना बड़ा लक्ष्य दिया जाए। टीम के लड़के भारत का सामना करने के लिए उत्साहित हैं। हमने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शुरुआत नहीं की, लेकिन पाकिस्तान इस समय बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं।

आईसीसी इवेंट में कीवियों ने की है टीम इंडिया की पार्टी खराब-
भारत के सामने कीवी टीम आईसीसी इवेंट में एक सिरदर्द साबित हुई है क्योंकि उन्होंने दो बार कोहली की पार्टी खराब की है। एक तो 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जब भारतीय टीम टॉप का क्रिकेट खेल रही थी। दूसरा तब हुआ जब भारत टीम बहुत अच्छा टेस्ट क्रिकेट खेलने के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में लॉर्ड्स में हार गई। लेकिन बोल्ट का कहना है कि पुराने रिकॉर्ड मायने नहीं रखते।
वे कहते हैं, "मैं यह नहीं कहूंगा कि हमारे पास एक अतिरिक्त बढ़त है। दोनों टीमों के पास बढ़िया खिलाड़ी हैं।"
बोल्ट ने आगे कहा कि उनके स्टार बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल मैच के लिए फिट हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
