IPL 2020: शिखर धवन ने पंजाबी गाने पर अश्विन-रहाणे को नचाया, देखें वायरल वीडियो
नई दिल्ली। बीसीसीआई की ओर से आयोजित किये जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग को शुरु होने में अब 5 दिन का ही समय बाकी रह गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर टीमों के अभ्यास करने से लेकर उनकी मस्ती करने तक का वीडियो देखा जा सकता है। खिलाड़ी इस दौरान न सिर्फ प्रैक्टिस कर रहे हैं बल्कि अलग-्अलग अंदाज में मस्ती करते भी नजर आ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिये सलामी बल्लेबाजी करने वाले शिखर धवन ने भी सोमवार को अपनी मस्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
इस वीडियो में शिखर धवन इस साल दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़े अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन को पंजाबी गाने पर डांस करना सिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले शिखर धवन ने यह डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। शिखर धवन ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को डांस सिखाना काफी मुश्किल काम रहा।
और पढ़ें: IPL 2020: आईपीएल में कॉमेंट्री से भी कटा संजय मांजरेकर का पत्ता, स्टार स्पोर्टस ने जारी की लिस्ट
भारतीय टीम के मुख्य सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा,'मेरी टीम के दो साथियों को कुछ पंजाबी स्टेप्स सिखाए जा रहे हैं। उन्हें लय में लाने में थोड़ा समय लगेगा। उन्हें डांस करते हुए देखना काफी अच्छा लगता है जो हमेशा शर्मीले नजर आते हैं। हमेशा मस्ती करें और बचपने को अपने अंदर जिंदा रखें।'
वहीं इस वीडियो पर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीती ने भी कमेंट किया और कहा कि विश्वास नहीं होता है कि तुमने मेरे पति को नचाया।
और पढ़ें: IPL 2020: दिल्ली के पास है वो खिलाड़ी जिसने 2 बार लगाये हैं 6 गेंद में 6 छक्के, ठोंका है दोहरा शतक
गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन 19 सितंबर से हो रहा है जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम रविवार को अपना पहला मैच खेलती नजर आयेगी।
आपको बता दें कि शिखर धवन को दिल्ली की टीम ने पिछले सीजन में ही सनराइजर्स हैदराबाद से अपनी फ्रैंचाइजी में शामिल किया था तो वहीं पर इस साल अजिंक्य रहाणे को राजस्थान रॉयल्स से और आर अश्विन को किंग्स इलेवन पंजाब के साथ ट्रेड ऑफ किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
