क्रिकेट के गोल्ड से मिली ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू, तेंदुलकर ने शेयर की तस्वीरें
नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में हाल ही में खत्म हुए ओलंपिक गेम्स में भारतीय टीम ने खेलों के इतिहास का अपना सबसे शानदार प्रदर्शन कर देश के लिये 7 पदक हासिल किये, जिसका आगाज खेलों के पहले ही दिन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के पदक के साथ हुआ। मीराबाई चानू ने ओलंपिक खेलों के पहले ही दिन सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया और पहली बार भारत को खेलों के पहले दिन पदक दिलाने का कारनामा अपने नाम किया। इसके बाद भारतीय दल ने अन्य खेलों में भी शानदार प्रदर्शन किया और कुछ खेलों में पोडियम पर फिनिश कर पदक लाने में सफल रहे।
देश लौटने के बाद ओलंपिक खेलों में भारत का झंडा लहराने वाले इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की जा रही है और उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। इस बीच वेटलिफ्टिंग में देश का नाम ऊंचा करने वाली ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने क्रिकेट के गोल्ड कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से मुलाकात कर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि बेहद तेजी से वायरल हो रही हैं।
और पढ़ें: लॉर्डस टेस्ट से पहले इंग्लैंड को लगा दोहरा झटका, ब्रॉड के बाद जेम्स एंडरसन का खेलना भी मुश्किल
मीराबाई चानू और सचिन तेंदुलकर ने अपनी इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है और एक दूसरे से हुई इस मुलाकात में एक-दूसरे की तारीफ की है।
चानू ने अपनी इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा,'सचिन तेंदुलकर सर से आज सुबह मुलाकात कर बेहद खुशी हुई। उनकी प्रेरणादायक और प्यार भरी बातें हमेशा मुझे आगे बढ़ते रहने के लिये प्रेरित करेंगी। काफी प्रेरित महसूस कर रही हूं।'
वहीं पर मीराबाई चानू के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए सचिन तेंदुलकर ने भी लिखा कि आपसे आज सुबह मुलाकात कर मुझे भी उतनी ही खुशी हुई है जितनी की आपको है। मनिपुर से टोक्यो तक पहुंचने के आपके सफर के बारे में बात करना काफी शानदार और प्रेरणा दायक रहा। आने वाले सालों में आप कई ऊंचाइयां छूती नजर आयेंगी। ऐसे ही मेहनत करते रहें।'
और पढ़ें: IND vs ENG: क्या लॉर्डस टेस्ट में भी बारिश पड़ेगी भारी, कैसा रहेगा पिच का हाल, देखें रिपोर्ट
भारतीय क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने मीराबाई चानू के साथ अपने घर पर बुधवार को मुलाकात की और ओलंपिक में उनके प्रदर्शन की भी तारीफ की। उल्लेखनीय है कि मीराबाई चानू की इस जीत का जश्न देश भर में मनाया जा रहा है, जो कि ओलंपिक में भारत के लिये पदक जीतने वाली दूसरी महिला वेटलिफ्टर बनी हैं।
भारत के लिये मीराबाई चानू से पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग का ब्रॉन्ज मेडल 2000 के सिडनी ओलंपिक्स में जीता था और उस उपलब्धि के दो दशक बाद मीराबाई चानू ने उनकी इस उपलब्धि को आगे बढ़ाने का काम किया है। मीराबाई चानू ने भारत के लिये 49 वर्ग कैटेगरी में वेटलिफ्टिंग का सिल्वर मेडल हासिल किया है। गौरतलब है कि पूर्व विश्व चैम्पियन ओलंपिक में पदक हासिल करने का लंबे समय से इंतजार कर रही थी।
मणिपुर की इस आयरन लेडी ने वेटलिफ्टिंग के फाइनल में कुल 202kg (87kg+115kg) का वजन उठाकर कर्णम मल्लेश्वरी के रिकॉर्ड को बेहतर किया है। इस जीत के साथ ही उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक्स के बुरे सपने को भी पीछे छोड़ दिया है जहां पर वो एक भी प्रयास में वजन उठा पाने में नाकाम रही थी और खेल को छोड़ने के बारे में सोच रही थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications