ICC ने किया बड़ा खुलासा, बताया- WTC फाइनल के लिये ट्रॉफी के बजाय क्यों चुनी मेस
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच को शुरू होने में अब कुछ ही घंटे का समय बाकी रह गया है। आईसीसी ने सोमवार को पहली बार आयोजित की जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के विजेता के लिये ईनामी राशि का ऐलान किया था और साथ ही साफ किया था कि विनर टीम को ट्रॉफी के बजाय मेस ईनाम में दिया जायेगा। हालांकि आईसीसी को टेस्ट चैम्पियनशिप जीतने वाली टीम को ट्रॉफी के बजाय मेस देने को लेकर फैन्स की आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ा क्योंकि आईसीसी यह मेस हर साल रैंकिंग में टॉप पर रहने वाली टीम को देती रही है।
इस बीच गुरुवार को आईसीसी के लिये दुनिया की कई मशहूर ट्रॉफी डिजाइन करने वाले ट्रेवर ब्राउन ने टेस्ट चैम्पियनशिप मेस को बनाने के पीछे की कहानी के बारे में बताया है। इसका खुलासा करते हुए ट्रेवर ब्राउन ने कहा,'मेस को डिजाइन करने की प्रेरणा मुझे मैच के दौरान मिली, जब एक खिलाड़ी ने एक बेहद नजदीकी मैच जीतने के बाद स्टंप को उखाड़कर हवा में लहराने का काम किया और अपने साथ जीत की निशानी के रूप में ले गये। जब वो खिलाड़ी स्टंप को लहरा रहा था तो मेरे दिमाग में मेस का आइडिया आया जो कि आमतौर पर नजर आने वाली ट्रॉफी या कप से अलग होगा और कुछ अलग भी होगा।'
और पढ़ें: क्या WTC फाइनल में बारिश बिगाड़ेगी भारत-न्यूजीलैंड का खेल, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज
गौरतलब है कि मेस को इंग्लिश लक्जरी ब्रैंड थॉमस लाइट ने टेस्ट क्रिकेट की वैश्विक प्रकृिति को ध्यान में रखते हुए बनाया है। मेस का फोकल केंद्र एक क्रिकेट बॉल रखा गया है चूंकि यह खेल जगत का बड़ा हिस्सा होती है। यह मैच का मुख्य हिस्सा होती है जो कि मैदान के चारों ओर मारी और पकड़ी जाती है। गेंद को ग्लोब की तरह बनाया गया है जो कि टेस्ट क्रिकेट की दुनिया भर में पहुंच को दर्शाता है। इसमें ध्यान से देखने पर चांदी की क्रिकेट बॉल भी दिख जायेगी जिस पर नक्शा बना हुआ नजर आयेगा।
उल्लेखनीय है कि आईसीसी ने टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के लिये 1.6 मलियन यूएस डॉलर का ईनाम रखा है। जबकि उपविजेता टीम के लिये 8 लाख यूएस डॉलर का ईनाम रखा गया है। वहीं पर अगर टेस्ट मैच ड्रॉ रहता है तो दोनों टीमों के बीच ईनाी राशि को बराबर बांट दिया जायेगा।
और पढ़ें: हर्षा भोगले ने किया खुलासा, बताया- क्योंं WTC फाइनल से पहले कॉमेंट्री पैनल से नाम लिया वापस
आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच खेली जा रही इस टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच शुक्रवार को साढ़े तीन बजे से खेला जायेगा जबकि दोनों टीमों के बीच टॉस 3 बजे से खेला जायेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications